4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विविध भारत

स्मार्ट ग्राम परियोजना का पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने किया उद्घाटन

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने गुरुग्राम के हरचंदपुर और नयागांव में स्मार्ट ग्राम परियोजना के तहत कई प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया।

Google source verification

image

Chandra Prakash Chourasia

Sep 02, 2018

नई दिल्ली। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने रविवार को गुरुग्राम में बीजेपी के एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उनके साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी मौजूद रहे। मुखर्जी और खट्टर ने गुरुग्राम के हरचंदपुर और नयागांव में स्मार्ट ग्राम परियोजना के तहत कई प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया। आपको बता दें कि पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने अपने कार्यकाल के दौरान हरचंदपुर गांव को गोद लिया था, इसके बाद से गांव में कई सुविधाएं शुरू हुईं। इस गांव को आदर्श गांव बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। तकनीकी से लेकर मूलभूत सुविधाओं तक हर क्षेत्र में तेजी से विकास काम हो रहे हैं। ग्राम सचिवालय में वाई-फाई से लेकर डिजिटल स्क्रीन तक की सुविधा होगी।