23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ग्राम पंचायत से नगर पालिका में क्रमोन्नत के बाद विकास को तरसा हिण्डोली

कस्बे की ग्राम पंचायत को आज से ठीक एक वर्ष पूर्व राज्य सरकार ने नगर पालिका में क्रमोन्नत किया गया था, लेकिन बीते एक वर्ष से यहां कोई विकास कार्य नहीं हुआ।

2 min read
Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Apr 18, 2024

ग्राम पंचायत से नगर पालिका में क्रमोन्नत के बाद विकास को तरसा हिण्डोली

हिण्डोली का नजारा

  • हिण्डोली. कस्बे की ग्राम पंचायत को आज से ठीक एक वर्ष पूर्व राज्य सरकार ने नगर पालिका में क्रमोन्नत किया गया था, लेकिन बीते एक वर्ष से यहां कोई विकास कार्य नहीं हुआ। इससे कस्बे के लोगों का कहना है कि नगरपालिका से तो हिण्डोली ग्राम पंचायत अच्छी थी।
  • जानकारी अनुसार हिण्डोली ग्राम पंचायत को गत वर्ष कांग्रेस शासन में बजट सत्र के दौरान नगर पालिका में क्रमोन्नत कर दिया था। उसके बाद यहां के लोगों के आस जगी थी कि कस्बे सहित राजस्व गांवों का अच्छा विकास होगा। यहां की साफ सफाई, सीसी रोड व रोशनी की व्यवस्था हर गली मोहल्ले में होगी, लेकिन नगर पालिका बनने के बाद विकास पूरी तरह थम गया। पंचायत समिति द्वारा सभी प्रकार के खातों पर रोक लगा दी गई। यहां पर कस्बे के अलावा अमरत्या ,बालोला, शिवपुरी, कांसकीआतरी, हनुमान का झोपड़ा, बाबा जी का बड़ा सालमपुरा ,चांदी का बरडा सहित कई मजरों में कई समस्याएं बनी हुई है, जिनके बारे में कई बार बताने पर निराकरण नहीं हो पा रहा है। कस्बे व आसपास के मजरों में खराब हैण्डपप के लिए लोग पालिका अध्यक्ष के पास आते हैं, लेकिन वह बजट का अभाव बात कर उन्हें वापस भेज देते हैं। लोगों के समक्ष गंभीर पेयजल संकट पैदा हो गया है।
  • विकास कार्य थम गएनगर पालिका के उपाध्यक्ष ईश्वर लाल सैनी ने बताया कि ग्राम पंचायत होती तो यहां पर अच्छे विकास कार्य होते थे, लेकिन एक वर्ष से नगर पालिका बनने के बाद भी यहां पर विकास कार्य थम गए। एवं प्रशासन पालिका के अधिकारी भी ध्यान नहीं दे रहें हैं। अधिशासी अधिकारी सहित कई पद खाली है। यहां का काम भगवान भरोसे हो रहा है।
  • कोरम कर चुका है विरोधयहां पर प्रशिक्षित कार्मिक लगाना चाहिए। गत बैठक में भी कोरम ने विरोध किया था। यहां पर बोर्ड की एक बैठक हुई, उसमें विकास के प्रस्ताव लिए गए, लेकिन अध्यक्ष व पालिका प्रशासन द्वारा बजट का अभाव बताया, जिससे एक वर्ष से हिण्डोली कस्बे का विकास थम गया है।
  • जब से नगरपालिका बनी है तब से बजट नहीं आया है। कर्मचारियों का मानदेय देने में ही परेशानी आती है। ऐसे में विकास के लिए राज्य सरकार की ओर ताक रहे हैं,लेकिन विभाग से पैसा नहीं मिल रहा है। लोग आकर कई तरह की बातें करते हैं, लेकिन बिना बजट विकास करवाना संभव है।मंजू बाई, अध्यक्ष नगर पालिका हिण्डोली।