
Aishwarya Rai Bachchan is my mother claims 29-years-old man
विशाखापट्टनम. पब्लिसिटी के लिए इंसान क्या कुछ नहीं कर सकता। खुद को किसी सेलिब्रेटी का रिश्तेदार बताकर फेमस होना आज सबसे आसान काम है। इसलिए तो सालों पहले बिग बॉस फेम भोपाल बेस्ड मॉडल
अर्शी खान ने दावा किया था कि वे पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी के बच्चे की मां बनने वाली हैं। हालांकि बिग बॉस में उन्होंने अपने इस झूठ को स्वीकार भी कर लिया। अब पब्लिसिटी के इस शॉर्टकट में एक नाम जुड़ा है संगीथ कुमार राय का। 29 साल के संगीथ ने बुधवार को खुद को ऐश्वर्या राय का बेटा होने का दावा किया। हालांकि इस दावे का संगीथ के पास कोई सबूत नहीं। लेकिन इसकी वजह से संगीथ सोशल मीडिया में छाएं रहें।
संगीथ लोगों से ऐश्वर्या राय का कॉन्टैक्ट नंबर मांग रहे हैं। सच्चाई पूछने पर बताते हैं- ऐश्वर्या राय उनकी मां हैं और उनके पिता का नाम आदिवेलु रेड्डी हैं। उनका जन्म लंदन में 1988 में आईवीएफ तकनीक के जरिए हुआ था। जन्म के बाद करीब दो साल तक उनकी परवरिश ऐश्वर्या के माता-पिता वृंदा और कृष्णराज राय ने की। इसके बाद उसके पिता नाना-नानी के घर से वापस विशाखापट्टनम ले आएं। तब से उनका उनकी मां के साथ कोई संबंध नहीं है।
इतने सालों तक चुप क्यों थे? क्या उनके पास उनकी बातों का कोई सबूत है? इस पर संगीथ ने कहा कि धीरे-धीरे उनके रिश्तेदारों व पिता ने उसके जन्म और ऐश्वर्या राय से जुड़े सारे सबूत मिटा दिए। अब उसे अपनी मां से अपना हक चाहिए और वह ऐश्वर्या के साथ रहना चाहता है। संगीथ का दावा यही खत्म नहीं होता। उसने यह भी कहा कि ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन अब साथ नहीं रहते। इसलिए वे चाहता है कि ऐश्वर्या मुंबई से मंगलुरु आकर उनके साथ रहें। संगीथ ने अपने इस दावे के लिए बकायदा प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। उसने अपने पिता के बारे में ज्यादा बातें नहीं की।
Updated on:
03 Jan 2018 09:04 pm
Published on:
03 Jan 2018 07:43 pm
बड़ी खबरें
View Allखास खबर
ट्रेंडिंग
