11 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

बुंदेलखंड के इस फल को गर्मी में खाओ, बारिश में मिलता इस गंभीर बीमारी से लाभ

बुंदेलखंड के इस फल को गर्मी में खाओ, बारिश में मिलता इस गंभीर बीमारी से लाभ,मध्यप्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र में जंगलों और पहाड़ी क्षेत्रों में पाए जाने वाले बेल के फायदे बहुत है, बेल को गर्मी में खाया जाता है और बारिश के दिनों में इसके फायदे हैं। बेल के फायदे आयुर्वेद में भी है। बुंदेलखंड के बेल के फायदे अचूक हैं।

2 min read
Google source verification

दमोह

image

Samved Jain

May 29, 2024

Bel ke fal ke fayde

Bel ke fal ke fayde

दमोह. मध्यप्रदेश का बुंदेलखंड क्षेत्र आयुर्वेद के लिहाज से वैसे तो विशेष औषधियों और फलों के लिए चर्चित है, लेकिन गर्मी के दिनों में बुंदेलखंड के इस फल की मांग अधिक बढ़ जाती हैं। बुंदेलखंड का यह फल बेल है। वैसे तो बेल देश भर में पाया जाता है, लेकिन बुंदेलखंड के इस फल बेल की विशेषता यह है इसे गर्मी में तो खाया जाता है, लेकिन इसका फायदा बारिश के दिनों में मिलता है। इसे लेकर आयुर्वेद के जानकार कुछ विशेष बात बताते हैं।

आयुर्वेद के जानकारी डॉ. राजेश पटेल बताते है कि मध्यप्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र में बेल का फल अधिकांशत: जंगली और पहाड़ी क्षेत्रों में पाया जाता है। बेल का फल जितनी अधिक गर्मी होगी, उतना ही अधिक फल देगा। साथ ही बेल को पानी की भी ज्यादा जरूरत नहीं होती है। बेल आयुर्वेद में औषधि के रूप में जाता है। साथ ही बेल के फायदे भी अनेक है। बेल को पेट की गंभीर बीमारी के लिए रामबाण उपचार माना गया हैं। बेल की खास बात यह है कि बेल का सेवन करने के तत्काल बाद इसका फायदा नहीं मिलता है। बेल आयुर्वेद औषधि की तरह धीरे- धीरे शरीर में काम करता हैं। डॉ. के अनुसार बेल का सेवन किसी व्यक्ति द्वारा यदि गर्मी के मौसम के दौरान किया जाता हैं तो उसे बारिश के समय होने वाली पेट दर्द, पित्त, शीत जैसे गंभीर बीमारियां नहीं होगी। साथ ही यह बीमारियां उससे दूर ही रहेंगी।

पेड़ों की डालियों में लदे बेल विभिन्न बीमारियों के लिए है रामबाण

इन दिनों बेल के पेड़ों पर फल लदे हुए दिखाई दे रहे हैं। जानकारी के अभाव में भले ही इन फलों का महत्व लोग न समझते ही, लेकिन यह बेल फल बड़े ही काम के होते हैं। बेल का शरबत कब्ज रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद है। बेल का शरबत ताकत बढ़ाता है। बेल के शरबत में विटामिन सी जैसे पौषक तत्व पाए जाते हैं। विटामिन सी में ताकत बढ़ाने की क्षमता होती है अच्छी ताकत शरीर को रोगों से लडऩे में सक्षम होती है। जो इस दौर में प्रत्येक व्यक्ति को जरूरी है। आयुर्वेद के जानकारों की माने तो बेल फल विभिन्न प्रकार की बीमारियों में रामबाण है। बेल का शरबत बनाया जाता है, यह शरबत कई बीमारियों में लाभप्रद साबित होता है। पेड़ों पर लदे बेल फल को ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों के द्वारा तोड़ते देखा जा सकता है। बच्चों के द्वारा बेल फल से चिपचिपा पदार्थ को निकाल कर गीद के रूप में पंतग बनाने उपयोग करते हैं। साथ ही बेल फल का सेवन भी शौक से करते हैं, हालांकि यह बच्चे बेल के गुणों से परिचत नहीं है बस शौक के तौर पर उपयोग करते हैं।

बेल के यह है फायदे

आयुष चिकित्सक प्रदीप तंतुवाय ने बताया बेल के अनेक फायदे हैं। इसके उपयोग से कई बीमारियों में फायदा होता है। खासतौर पर बेल फल का उपयोग मूत्ररोग ,पेचिश, शुगर, हृदय रोग और बुखार के लिए किया जाता है। बेल के पत्तों का रस आंखों में डालने में आखों के रोग ठीक होते हैं। हृदय रोग में पांच से दस ग्राम पत्ते के रस में पांच ग्राम घी मिलाकर सेवन करने से हृदय रोग ठीक होता है। बेल का रस सेवन करने से शरीर की जलन कम होती है। 10 से 20 ग्राम बेल के ताजे पत्तों का रस खाली पेट पीने से मधुमेह में फायदा होता है। बेल के पत्तों के रस में शहद मिलाकर सेवन करने से लाभ होता है। गर्मियों के मौसम में बेल फल का सेवन करने से बारिश के मौसम में होने वाली पेट से संबंधित विभिन्न बीमारियों से बचा जा सकता है।