
Raipur news : मानिकपुरी पनिका समाज महानगर ने तीज मिलन समारोह का आयोजन रविवार को किया है। समारोह की शुरुआत कबीर साहेब की पूजा से की गई।

कार्यक्रम में मुख्य आतिशी के रूप में तिर्थी मानिकपुरी महासमुंद, विशिष्ठ अतिथि कल्पना मानिकपुरी दुर्ग, विशेष अतिथि रीना महंत अंबिकापुर शामिल हुई थी।

मालती मानिकपुरी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की व अनीता मानिकपुरी, लक्ष्मी मानिकपुरी, लक्ष्मी त्रिलोचन मानिकपुरी, प्रभा मानिकपुरी, राधा मानिकपुरी, अंजु मानिकपुरी की कार्यक्रम में सहभागिता रही।

निर्णायक के रूप में सतरूपा मानिकपुरी, ऊषा मानिकपुरी, सुलोचना मानिकपुरी, मंजु कुलदीप शामिल हुई।

महोत्सव में विविध प्रतियोगिता रखा गया था। बलून फोड़ में पिंकी मानिकपुरी, नींबू चमच में करुणा बघेल, ब्यूटी कॉन्टेस्ट में अनुभा मानिकपुरी, डांस में कुमकुम मानिकपुरी विजयी रही।

तीज महोत्सव में महानगर से बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई। कार्यक्रम में सभी ने उत्साहित नजर आई और ऐसे समारोह की निरंतरता बनाये रखने की अपील की है। महानगर के पदाधिकारीयों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया। यह कार्यक्रम टिकरापारा स्थित साहू भवन में संपन्न हुआ।