6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मतगणना आज, पहले चरण में पंचायत सदस्यों के मतों की होगी गणना

पंचायतीराज : मतगणना आज, पहले चरण में पंचायत सदस्यों के मतों की होगी गणना - 21 पंचायत समिति व 37 वार्ड के प्रत्याशियों की भाग्य पर आज लगेगी मुहर

3 min read
Google source verification
मतगणना आज, पहले चरण में पंचायत सदस्यों के मतों की होगी गणना

मतगणना आज, पहले चरण में पंचायत सदस्यों के मतों की होगी गणना

बाड़मेर पत्रिका
राजकीय पीजी कॉलेज में पंचायतीराज के जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों को लेकर मतगणना मंगलवार सुबह 9 बजे शुरू होगी। यहां जिला परिषद क्षेत्र के 37 व पंचायत समिति के 389 वार्डो की मतगणना होगी। इसको लेकर जिला व पुलिस प्रशासन ने यहां सभी तरह की तैयारियां पूरी कर ली हैं। कानून-व्यवस्था को लेकर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए है।
जिला प्रशासन की ओर से पीजी कॉलेज में प्रथम चरण में पंचायत समिति सदस्यों की मगणना होगी। इसके लिए अलग-अलग 21 काउंटर स्थापित किए गए है। यहां सबसे पहले पोस्टर बेल्ट की गणना होगी। उसके बाद इवीएम की गणना शुरू होगी। इसके लिए करीब 500 कर्मचारी/अधिकारी नियुक्त किए गए है। प्रत्याशी व चुनाव एजेंट को सुबह 7.30 से 8.30 बजे तक प्रवेश मिलेगा। मतगणना शुरू होने के करीब एक घण्टें बाद परिणाम आने शुरू होंगे।
जि.प.सदस्य 105, पं.स. में 1076 प्रत्याशी
यहां बाड़मेर जिले 37 जिला परिषद वार्ड क्षेत्र में 105 प्रत्याशियों के भाग्य पर मुहर लगेगी। इसी तरह पंचायत समिति वार्ड 389 में 1 हजार 75 प्रत्याशी मैदान में है।
ब्रेसब्री से रहेगा इंतजार
परिणाम का प्रत्याशियों व समर्थकों को बेसब्री से इंतजार है। उनके चेहरे व हाव-भाव बदले हुए नजर आ रहे है। वहीं समर्थक मतदान के बाद आंकड़ो से अपनी-अपनी जीत बता रहे है।

अधिकृत पास पर प्रवेश
मतगणना स्थल पर किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक नुकीली वस्तु, माचिस, धूमप्रान सामग्री ले जाने पर मनाही रहेगी। किसी भी व्यक्ति को अधिकृत पास के बिना मतगणना स्थल पर प्रवेश नहीं मिलेगा। वहीं मोबाइल पर प्रतिबंधित रहेगा।
---
यों रहेगी पुलिस की निगरानी
- 3 मोबाईल पार्टी रखेगी निगरानी
- मतगणना स्थल पर पर वायरलैस सेट
- मतगणना शुरू होने से पहले एंटी सबोटाज जांच
- यातायात पर रहेगी निगरानी
- 700 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
- बाड़मेर शहर में 10 फिक्स पिकेट्स
---
तीन जगह बेरिकेड्स लगाए
मतगणना को लेकर शहर के कॉलेज रोड पर रोडवेज बस स्टैण्ड, रामूबाई स्कूल के सामने व ग्रेफ के पास बेरिकेड्स लगाए हैं। यहां पुलिस व आरएसी के जवान तैनात रहेंगे। विभिन्न गतिविधियों पर नजर बनाए रखने के लिए सादा वस्त्रधारी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।
---
फैक्ट फाईल
जिला परिषद वार्ड - 37
कुल प्रत्याशी - 105
पंचायत समिति - 21
पंचायत समिति कुल वार्ड - 389
कुल प्रत्याशी - 1076
पं.स.निर्विरोध - 08
---
मतदान प्रतिशत-प्रत्याशी एक नजर
प्रथम चरण
पंचायत समिति - वार्ड - प्रत्याशी - मतदाता - वोट पड़े - प्रतिशत
चौहटन - 27 - 70 - 120061 - 81741 - 68.08
धनाऊ - 19 - 46 -78849 - 52130 - 69.65
रामसर - 17 - 35 - 71624 - 47561 - 66.40
गडरारोड़ - 17 - 35 - 72867 - 51331 - 70.44
फागलिया - 15 - 55 - 62003 - 37046 - 59.75
कुल - 95 - 241 - 401404 - 269809 - 67.22
द्वितीय चरण
सेड़वा - 15 - 37 - 62265 - 44653 - 71.71
धोरीमन्ना - 21 - 58 - 94628 - 68545 - 72.42
गुड़ामालानी - 17 - 53 - 67339 - 43992 - 65.33
आडेल - 15 - 43 - 40230 - 30602 - 76.07
पांयला कला - 15 - 40 - 39239 - 27137 - 69.16
योग - 83 - 231 - 303701 - 214929 - 70.77
तृतीय चरण
शिव - 19 - 53 - 83866 - 58089 - 69.26 -
बाड़मेर - 19 - 43 - 85999 - 57708 - 67.10 -
बाड़मेर ग्रामीण - 21 - 60 - 91159 - 62047 - 68.06 -
सिणधरी - 17 - 46 - 67248 - 44278 - 65.84 -
बायतु - 19 - 57 - 86907 - 60534 - 69.65 -
कुल - 95 - 259 - 415179 - 282656 - 68.08 -
द्वितीय चरण
बालोतरा - 25 - 76 - 114655 - 71032 - 61.95
गिड़ा - 19 - 49 - 78593 - 58105 - 73.93
कल्याणपुर - 15 - 50 - 67244 - 44212 - 65.75
पाटोदी - 15 - 43 -55634 - 41426 - 74.46
समदड़ी - 17 - 47 - 75324 - 38712 - 51.39
सिवाना - 25 - 80 - 114405 - 64095 - 56.02
कुल - 116 - 345 - 505855 - 317582 - 62.78
---