4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर के खतरनाक सेल्फी प्वाइंट

सेल्फी शौक में शुमार हो चला है। मोबाइल सेल्फी हमारी आम जिंदगी का हिस्सा बन गया है। इस शौक का असर इतना हावी है कि लोग दस घंटे अपनी दिनचर्या का सेल्फ ी के जरिए मीडिया में भी अपलोड़ कर रहे है। सेल्फी के लिए यूथ इस कदर दीवाना है कि वो जान जोखिम में डालकर भी सेल्फी ले रहा है।
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Nishi Jain

Dec 20, 2018

jaipur

जयपुर के खतरनाक सेल्फी प्वाइंट

जयपुर के खतरनाक सेल्फी प्वाइंट
जयपुर

सेल्फी शौक में शुमार हो चला है। मोबाइल सेल्फी हमारी आम जिंदगी का हिस्सा बन गया है। इस शौक का असर इतना हावी है कि लोग दस घंटे अपनी दिनचर्या का सेल्फ ी के जरिए मीडिया में भी अपलोड़ कर रहे है। सेल्फी के लिए यूथ इस कदर दीवाना है कि वो जान जोखिम में डालकर भी सेल्फी ले रहा है। सेल्फी का बुखार सिर चढ़कर बोल रहा है। नेता हों, अभिनेता हों, स्पोट्र्समैन हों या फिर आम जनता, आजकल हर कोई सेल्फी का दीवाना है। लेकिन यही सेल्फी कहीं परेशानी न बन जाए । जयपुर के नाहरगढ़ फोर्ट और जयगढ़ फोर्ट की प्राचीर पर भी युवाओं को सेल्फी लेते हुए देखा जा सकता है देशभर में यूथ में सेल्फी का क्रेज इतना बढ़ गया है कि वो महज एक फोटो के लिए ऐसी ऐसी जगहों पर जाकर खिंचवा रहे हैं जो डेंजर जोन में आता है। सुरक्षा व्यवस्था में तैनात होमगार्ड लगातार लोगों को मना करते हैं, लेकिन इनकी फिक्र युवा करते ही नहीं हैं। इसके अलावा नाहरगढ़ की पहाडिय़ों पर भी जगह जगह युवा सेल्फी लेते हुए दिख जायेगें।

नाहरगढ़ और जयगढ़ जयपुर के फेवरिट सेल्फी स्पॉट
नाहरगढ़ में बने सभी बुर्ज यूथ के लिए सेल्फी प्वाइंट है। यूथ खड़े होकर सेल्फी तो खिंचवा रहे हैं लेकिन इनकी ऊचाई का अंदाजा भी नहीं है। जरा सा बैलेंस बिगड़ते ही कोई भी काफी ऊचाई से नीचे गिर सकता है। दुनिया में सेल्फी खींचने में काफी लोग हादसों का शिकार हो चुके हैं। ऐसे में प्रशासन को इन जगहों पर नो सेल्फी जोन बनाना चाहिए। सेल्फी का भूत इस कदर लोगों पर सवार हो गया है कि लोग बिना कुछ सोचेसमझे मज एक फोटो लेने के लिए ना सिर्फ खुद को परेशानी में डाल रहे हैं, बल्कि अपनी जान की बाजी भी लगा रहे हैं।

हादसों से नही सबक
प्रशासन को यूथ की सुरक्षा देखते हुए नाहरगढ़ और जयगढ़ के बुर्ज को नो सेल्फी जोन घोषित करना चाहिए। देश विदेश में काफी लोग ऊचांई से सेल्फी लेते हुए जान की बाजी तक लगा चुके है। जयपुर के ज्यादातर लोग सेल्फी के लिए नाहरगढ़ की पहाड़ी जाते है। लोग नाहरगढ़ और जयगढ़ को ऊचांई के कारण पसंद करते है।

न्यू ईयर और क्रिसमस पर हो खास व्यवस्था
जयपुर के यूथ न्युईयर और क्रिसमस पर सबसे ज्यादा नाहरगढ़ ही विजिट करता है। नए साल का उगते सूरज के साथ सेल्फी लेना ज्यादा पसंद करता है इसलिए प्रशासन को न्युईयर पर नाहरगढ़ और जयगढ़ बुर्ज पर सख्ती रखनी चाहिए ताकि कोई युवक किसी हादसे का शिकार न हो।