
ग्रेटर नोएडा: यूपी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना फसल ऋण मोचन के तहत तीसरे चरण में किसानों का ऋण माफ करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। तीसरे चरण में गौतमबुद्धनगर के 4733 किसानों को लाभ दिया जाना है। तीसरे चरण में किसानों के 36 करोड़ 56 लाख रुपए की धनराशि के ऋण माफ किए जाने हैं। ऋण माफ करने के लिए दादरी, जेवर और नोएडा तहसील में कैंप का आयोजन किया जाएगा। इससे पहले प्रशासन की तरफ से किसानों को 2 चरणों में लाभ दिया जा चुका है।
डीएम बीएन सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना फसल ऋण मोचन के अंतर्गत जनपद में तीसरे चरण के दौरान 4733 किसानों को इस योजना का लाभ प्रदान किया जा रहा है। जिसमें 36 करोड़ 56 लाख रुपए की धनराशि का ऋण माफ किसानों का किया जाएगा। इस संबंध में किसानों को ऋण मोचन प्रमाण पत्र वितरण करने के उद्देश्य से 23 अक्टूबर को दादरी तहसील में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक कैंप का आयोजन किया जाएगा। वहीं 24 अक्टूबर को जेवर में जनता इंटर कॉलेज तथा 25 अक्टूबर को सदर तहसील नोएडा में कैंप का आयोजन करते हुए किसानों को ऋण मोचन प्रमाण पत्र उपलब्ध कराए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को जरुरी प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने होंगे। किसान संबंधित तहसीलों में जाकर प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रशासन की तरफ से सभी तैयारियां कर ली गई है। वहीं किसानों को कोई दिक्कत न हो, इसके लिए तहसील स्तर पर सभी डॉक्यूमेंट्स भी मौके पर मंगवाए गए हैं।
आपको बता देें कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के समय अपने घोषणा पत्र भारतीय जनता पार्टी ने किसानों के कर्ज माफ करने का वायदा किया था। उसी के फलस्वरूप प्रदेश की योगी सरकार ने सरकार बनने के बाद किसानों की ऋण माफी का ऐलान किया है। जिसको अब मूर्त रूप दिया जा रहा है।
Published on:
21 Oct 2017 10:54 pm
बड़ी खबरें
View Allखास खबर
ट्रेंडिंग
