अच्छे घर की लडक़ी की फेसबुक पर कई गंदी फोटो
जबलपुर. अच्छे घर की एक लडक़ी की फेसबुक पर कई गंदी फोटो और मैसेज मिले। यह देखकर घरवाले शर्मसार हो उठे। लडक़ी और घरवालों की बदनामी होने लगी तो मामला पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस की पड़ताल में यह सामने आया कि उस युवती के नाम की फर्जी आईडी बनाकर अश्लील पोस्ट किए जा रहे हैं। युवती के दोस्तों व परिचितों को अश्लील मैसेज भेजे जा रहे हैं। जिससे युवती की बदनामी हो रही है। यहां तक कि उसका कोई लगातार पीछा भी कर रहा है। युवती ने हनुमानताल थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने छेड़छाड़, धमकी देने सहित आईटी एक्ट में प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।
सोशल साइट्स पर युवतियों को परेशान करने की घटनएं लगातार बढ़ती जा रहीं है। इससे यह भी साफ हो गया है कि फेसबुक आदि पर सक्रिय युवतियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत है। पुलिस के अनुसार २० वर्षीय युवती ने अपने नाम की फेसबुक पर गंदे मैसेज और चित्र देखे तो उसके होश उड़ गए। उसने १५ मार्च को मोबाइल पर फेसबुक चलाते समय देखा कि उसके नाम की किसी अज्ञात व्यक्ति ने फर्जी आईडी बनाई है। उक्त व्यक्ति फर्जी आईडी में उसकी फोटो अपलोड कर दोस्तों व परिचितों को अश्लील मैसेज भेज रहा है। युवती के जानने वालों ने भी उसे इसकी जानकारी दी। फेसबुक में अश्लील मैसेज देख लोग उसका पीछा करते हैं। इसके बाद युवती ने हनुमानताल थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने छेड़छाड़, धमकी देने सहित आईटी एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अज्ञात बदमाश की तलाश शुरु कर दी है।
महिला के साथ छेड़छाड़ करने वाला गिरफ्तार- हनुमानताल पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर तीन महीने से छेड़छाड़ करने वाले बाबाटोला निवासी प्रहलाद चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपित अंडे की दुकान चलाता है। तीन महीने से वह २४ वर्षीय महिला को अश्लील शब्द बोलकर परेशान कर रहा था। धमकाता था कि बात नहीं की तो मोहल्ले में रहने नहीं देगा।