बॉबी की अगली फिल्म करेंगे प्रोड्यूस:
सलमान खान अभिनेता बॉबी देओल की अगली फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे। सलमान का कहना है, ‘फिल्म की कहानी से लेकर फिल्म के डायरेक्टर तक हर किसी का ध्यान मैं खुद ही रख रहा हूं। मैं चाहता हूं कि बॉबी देओल की बॉलीवुड में जबरदस्त वापसी हो। 90 के दशक में लोग जैसे बॉबी को ग्रीक गॉड के रूप में जानते थे, मैं चाहता हूं कि एक बार फिर से लोग बॉबी के बारे में वैसा ही सोचें। फिल्म को अच्छे खासे स्तर पर बनाया जाएगा। बॉबी की फिल्म का डांस और एक्शन एक अलग ही स्तर पर होगा।'