27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुण्यतिथि विशेष: जब दिव्या की एक साल में रिलीज हुईं 10 फिल्में

बॉलीवुड में दिव्या भारती को एक ऐसी अभिनेत्री के तौर पर याद किया जाता है, जो अपनी रूमानी अदाओं से सबको अपना दीवाना बना लिया था...

2 min read
Google source verification

image

Dilip Chaturvedi

Apr 05, 2016

divya bharti

divya bharti

मुंबई। बॉलीवुड में पदार्पण करने से पहले दिव्या भारती की तमिल और तेलुगु में आधा दर्जन फिल्में रिलीज हो चुकी थीं। दिव्या भारतीय फिल्म जगत की शायद एकमात्र ऐसी अभिनेत्री होंगी, जिन्होंने महज अपने तीन साल के कॅरियर में 22 फिल्में कीं। इसमें भी एक साल ऐसा रहा, जब दिव्या की करीब 12 फिल्में रिलीज हुईं। इसमें दो फिल्में तेलुगु भाषा की हैं, जबकि बाकी फिल्में हिंदी हैं। बॉलीवुड में दिव्या भारती को एक ऐसी अभिनेत्री के तौर पर याद किया जाता है, जिन्होंने अपनी रूमानी अदाओं से दर्शकों के बीच बहुत कम समय में खास पहचान बनाई थी।


25 फरवरी 1974 को मुंबई में जन्मी दिव्या भारती ने अपने कॅरियर की शुरुआत वर्ष 1990 में प्रदर्शित तेलुगु फिल्म बोबली राजा से की। इस दौरान उन्होंने तमिल फिल्म भी की। वो साउथ की सुपरस्टार थीं। बॉलीवुड में दिव्या ने अपने कॅरियर की शुरुआत वर्ष 1992 में प्रदर्शित राजीव राय की फिल्म विश्वात्मा से की। इस फिल्म मे दिव्या पर फिल्माया यह गाना सात समुंदर पार मैं तेरे पीछे पीछे आ गयी...दर्शकों के बीच आज भी लोकप्रिय है। यही वह साल है, जब दिव्या की एक-एक कर 10 फिल्में रिलीज हुईं। इनमें पहली फिल्म विश्वात्मा के अलावा शोला और शबनम, दिल का क्या कसूर, जान से प्यारा, दीवाना, बेवफा, दुश्मन जमाना, दिल आशना है, गीत और दिल ही तो है उल्लेखनीय फिल्में हैं।

दीवाना के लिए दिव्या को फिल्म फेयर की ओर से फेस ऑफ द ईयर के अवॉर्ड से नवाजा गया। बता दें कि वर्ष 1992 से वर्ष1993 के बीच दिव्या ने बॉलीवुड की 14 फिल्मों में काम किया। वर्ष 1992 में दिव्या भारती ने जाने-माने फिल्मकार साजिद नाडियाडवाला के साथ शादी कर ली, लेकिन शादी के महज एक वर्ष के बाद 5 अप्रैल 1993 को दिव्या भारती की इमारत से गिरकर मौत हो गई। उस वक्त उनकी उम्र महज 19 साल थी। हालांकि यह दिव्या की मौत भी आज तक रहस्यमयी रही, क्योंकि इतने सालों बाद भी यह नहीं पता चल सका कि यह दुर्घटना थी या सुसाइड या फिर मर्डर...। मौत के बाद दिव्या भारती की रंग और शतरंज प्रदर्शित हुईं। रंग टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुईं।

ये भी पढ़ें

image