अजमेर. राजस्थान में आर्थिक आपात काल के हालात हैं। कर्ज लेकर सरकारी योजनाओं में निशुल्क अन्नपूर्णा किट व मोबाइल फोन बांट कर जनता पर बोझ डाला जा रहा है। सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार हुआ। दो मंत्रियों के बीच सिर फुटब्वल होने के कारण मुख्यमंत्री गहलोत ने विभाग को बदलना पड़ा। कंपनी विशेष को ठेके देकर करोड़ों का घोटाला किया।
यह बात विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने बुधवार को जयपुर रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि 95 लाख महिलाओं में से अब तक 40 लाख महिलाओं को ही बांटे। सरकारी योजनाओं के तहत खरीदे गए फोन घटिया क्वालिटी के लिए गए। फसल बर्बाद होने के बावजूद गिरदावरी नहीं कराई, लम्पी से मरने वाली गायों का मुआवजा नहीं मिला। मात्र 40 हजार पशु पालकों को 41 हजार मुआवजा मिला। आरटीडीसी की 1500 करोड़ रुपए संपत्ति गिरवी रख दी। जीडीपी का 42 प्रतिशत लोन लेकर प्रदेश ने देश का सर्वाधिक ऋण लेकर बोझ डाला।
स्मार्टसिटी के कामों में घोटाला
स्मार्टसिटी कामों में करोड़ों का भ्रष्टाचार हुआ। 64 करोड़ रुपए लगा कर केचमेंट एरिया में पाथ वे बना दिया। खेल मैदान में दुकानें बना दीं। भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद इनकी जांच की जाएगी। अधिकारियों के बंगलों से सोना व नकदी बरामद हो रही है। ईडी अपना काम करेगी।
लूट व झूठ से सपने बेच रही सरकार
जनता कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है। आरपीएससी को लेकर भी युवाओं को भ्रम में रखा गया। भाजपा सभी सीटें जीतेंगी।कसा तंज : राजस्थान में पायलट व गहलोत में
प्रदेश में आने वाले चुनाव में टक्कर के सवाल पर उन्होंने कहा कि टक्कर है लेकिन गहलोत व पायलट के बीच। गुटबाजी कांग्रेस में साफ नजर आती है। चुनाव में सीटों की बंदरबांट में कौन सा खेमा बाजी मारता है। सचिन पायलट ने अपमान सहा।
भाजपा में कोई हाशिए पर नहीं
उन्होंने कहा कि भाजपा केडर बैस पार्टी है। कोई हाशिए पर नहीं है। चेहरा कमल (चुनाव चिह्न) है। पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक में नेता को चुना जाएगा। परिवर्तन यात्रा के उद्घाटन से समापन तक वसुंधरा राजे सक्रिय रहीं।