यूरोप में जीवाश्म उत्पादन 2023 में रेकॉर्ड निचले स्तर पर आया
जयपुरPublished: Aug 31, 2023 11:38:46 am
यह गिरावट पूरे यूरोप में देखी गई। वहीं 11 देश ऐसे हैं, जहां गिरावट का स्तर कम से कम 20 प्रतिशत रहा। पुर्तगाल, ऑस्ट्रिया, बुल्गारिया, एस्टोनिया, फिनलैंड में यह आंकड़ा 30 फीसदी से अधिक दर्ज किया गया।


यूरोप में जीवाश्म उत्पादन 2023 में रेकॉर्ड निचले स्तर पर आया
नई दिल्ली। जलवायु परिवर्तन को कम करने और शुद्ध शून्य के लक्ष्य को हासिल करने के लिए यूरोपीय देशों ने कमर कस ली है। यूरोपीय संघ के 27 देशों में जीवाश्म ईंधन से बिजली का उत्पादन रेकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया है। स्वच्छ ऊर्जा थिंकटैंक एम्बर के शोध में पाया गया कि यूरोपीय देशों ने इस साल जनवरी से लेकर जून के बीच पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 17 प्रतिशत कम जीवाश्म ईंधन का प्रयोग किया। 2023 की पहली छमाही में जीवाश्म उत्पादन इस सदी की शुरुआत के बाद से सबसे कम 410 टेरावाट था। यह गिरावट पूरे यूरोप में देखी गई। वहीं 11 देश ऐसे हैं, जहां गिरावट का स्तर कम से कम 20 प्रतिशत रहा। पुर्तगाल, ऑस्ट्रिया, बुल्गारिया, एस्टोनिया, फिनलैंड में यह आंकड़ा 30 फीसदी से अधिक दर्ज किया गया।