
बूंदी. नाले की सफाई करती जेसीबी।
बूंदी. आखिरकार नगर परिषद नींद से जागी और बरसाती नाले की सुध ली। शुक्रवार को नगर परिषद की टीम ने मानसून से पूर्व महावीर कॉलोनी में नाले की सफाई शुरू की। एलएनटी मशीन द्वारा पहले दिन नाले की सफाई कर उसमें जमा कचरे के ढ़ेर को हटाया।
हर बार मानसून के दौरान नाला उफान मारता है और शहर की कुछ कॉलोनी के साथ सडक़े जलमग्न हो जाती है। उल्लेखनीय है कि राजस्थान पत्रिका ने अपने 18 मई के अंक में शहर में नाले कचरे से अटे,सफाई नहीं हुई तो बारिश में सड़कें होगी लबालब शीर्षक से खबर प्रकाशित किया था। उसके करीब 25 दिन बाद जब मानसून आने को है तब नगर परिषद ने नालों की सफाई करने की सुध ली।
मौके पर नाले की सफाई के दौरान सभापति मधु नुवाल ने जायजा लेते हुए दिशा निर्देश दिए। सभापति का कहना है कि मानसून को देखते हुए नाले की सफाई का अभियान शुरू कर दिया है। इस दौरान सफाई प्रभारी सुरेंद्र तंबोली, वाहन प्रभारी सुनील तंबोली, जमादार राकेश कचोटिया आदि मौजूद रहे।
Published on:
15 Jun 2024 07:23 pm
बड़ी खबरें
View Allखास खबर
ट्रेंडिंग
