
नई दिल्ली। कंट्रोवर्सी तो जिंदगी का एक हिस्सा है। हर सिक्के का दो पहलू होता है। जिंदगी में कुछ अच्छी चीजें होती है तो कंट्रोवर्सी कैसे पीछा छोड़ सकता है। कुछ ऐसा ही देखने को मिला हमें बॉलीवुड में भी। जहां इस साल बॉलीवुड में कुछ सेलेब्स रिश्तों में बंधे, किसी के घर नन्हें मेहमान का आगमन हुआ तो वहीं दूसरी ओर कुछ ऐसे भी सेलेब्स थे जिनका कंट्रोवर्सी ने पीछा नहीं छोड़ा। वैसे तो कंट्रोवर्सी से बॉलीवुड का रिश्ता पुराना है। इस साल भी जाने-अनजाने में ही सही कुछ बॉलीवुड सेलेब्स भी कंट्रोवर्सी के शिकार बने और जमकर सुर्खियां बटोरी। तो आइए देखते है कुछ ऐसे ही कंट्रोवर्सिज़ की एक झलक....

इस पायदान पर पहले नंबर पर है कंगना रनावत जो आप की अदालत में आकर रितिक रोशन से अपने संबंधो को लेकर खुलासा किया और जमकर सुर्खियां बटोरी।

दूसरे नंबर पर भी कंगना रनौत ही रहीं जो कि कॉफी विद करण शो में नेपोटिजम को लेकर अपनी राय व्यक्त की और फिर उनके इस बयान से करण जौहर और उनके बीच काफी बहस भी हुई।

सोनू निगम भी इस साल कंट्रोवर्सी में बने रहे दरअसल सोनू ने अजान को लेकर सोशल मीडिया पर अपनी राय जाहिर की जिसके बाद लोगों ने उनके खिलाफ फतवा जारी कर दिया।

संजय लीला भ्ंसाली भी अपनी फिल्म पद्मावती को लेकर विवादों में रहे। यहां तक कि ये विवाद अभी भी उनका पीछा नहीं छोड़ रही है।

कंट्रोवर्सी के मामले में अभिनेत्री और बीजेपी की सांसद किरण खेर भी अपने एक बयान के चलते विवादों में रही। उन्होंने चंडीगढ़ में हुए एक गैंगरेप को लेकर कुछ कहा था जिससे लोग उनसे काफी नाराज हो गए।

विवादों के इस मामले में हंसी के शंहशाह कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर भी बने रहे। यहां तक कि एक विमान में इन दोनों के बीच काफी कहासुनी भी हो गई।

संत गुरमीत राम रहिम भी इस साल विवादों में रहकर खूब सुर्खियां बटोरी। उन पर रेप और छेडख़ानी के आरोप लगे थे। खैर फिलहाल तो विवादों में रहे राम रहीम अभी जेल की हवा खा रहे हैं।

विवादों क ी इस श्रेणी में दंगल गर्ल जायरा वसीम भी पीछे नहीं रही और सुर्खियां बटोरी। एक तरफ महबूबा मुफ्ती से मिलने पर उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया तो वहीं दूसरी ओर हाल ही में विमान में उनके साथ हुए मोलेस्टेशन को लेकर भी उन्हें काफी विवादों का सामना करना पड़ा।