gujarat flood like situation गुजरात के विभिन्न हिस्सों में हो रही मूसलाधार बारिश ने कई शहरों में जनजीवन को प्रभावित किया है। मोडासा में भारी बारिश का दौर जारी है। बारिश के बीच शहर में धुंध छा गई। लगातार हो रही बारिश से लोग सहमे हुए हैं। लोग आशंकित हैं कि हालात और खराब न हो जाएं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सरकार ने एहतियात के तौर पर स्कूलों और अन्य शिक्षण संस्थानों को बंद रखने के निर्देश दिए हैं।
वहीं वलसाड जिले में भारी बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव इतना अधिक है कि वाहन पानी में तैरते हुए नजर आ रहे हैं। लगातार बारिश के चलते लोगों को आवागमन में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। हालात को देखते हुए सरकार ने एहतियातन स्कूलों और शिक्षण संस्थानों को बंद रखने के निर्देश जारी किए हैं। ट्रैफिक व्यवस्था लगभग ठप है और नगर निगम की टीमें जल निकासी के काम में लगातार जुटी हुई हैं। फिलहाल बारिश थमने के कोई संकेत नहीं हैं।
इसी तरह बारडोली में भारी बारिश के कारण शहर में जलभराव की स्थिति बन गई है। इस जलभराव के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पानी इतना भर गया है कि वहां सड़कें नहीं दिख रही हैं, और बाहर खड़ी गाड़ियों के पहिए डूबे नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोग कामकाज के लिए घुटने भर पानी को पार कर बाहर जाते दिखाई दे रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहली बार इतना पानी भरा है। उनका कहना है कि लगभग सभी सोसाइटी के लोग पानी निकालने का इंतजाम कर रहे हैं।
gujarat flood like situation