16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रूमानी अदाओं से दीवाना बनाया दिव्या भारती ने

25 फरवरी 1974 को मुंबई में जन्मी दिव्या भारती ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1990 में प्रदर्शित तेलगु फिल्म 'बोबली राजा' से की

less than 1 minute read
Google source verification

image

Jameel Ahmed Khan

Feb 25, 2016

Divya Bharti

Divya Bharti

मुंबई। बॉलीवुड में दिव्या भारती को एक ऐसी अभिनेत्री के तौर पर याद किया जाता है जिन्होंने अपनी रूमानी अदाओं से दर्शको के बीच खास पहचान बनाई। 25 फरवरी 1974 को मुंबई में जन्मी दिव्या भारती ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1990 में प्रदर्शित तेलगु फिल्म 'बोबली राजा' से की। बॉलीवुड में दिव्या ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1992 में प्रदर्शित राजीव राय की फिल्म 'विश्वात्मा' से की।

इस पिल्म में दिव्या भारती पर फिल्माया यह गाना 'सात समुंदर पार मैं तेरे पीछे पीछे आ गई' दर्शको के बीच आज भी लोकप्रिय है। वर्ष 1992 में हीं दिव्या भारती की 'शोला और शबनम', 'दिल का क्या कसूर', 'दीवाना', 'बलवान', 'दिल आश्ना है' जैसी कई फिल्में प्रदर्शित हुई। दीवाना के लिए दिव्या भारती को फिल्म फेयर की ओर से डेब्यू अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया।

वर्ष 1992 से वर्ष 1993 के बीच दिव्या भारती ने बॉलीवुड की 14 फिल्मों में काम किया जो आज भी न्यू कमर अभिनेत्री के लिए एक रिकार्ड है। वर्ष 1992 में उन्होंने जानेमाने फिल्मकार साजिद नाडियाडवाला के साथ शादी कर ली, लेकिन शादी के महज एक वर्ष के बाद 5 अप्रेल 1993 को दिव्या भारती की बिल्ंिडग से गिरकर मौत हो गई। मौत के बाद उनकी 'रंग' और 'शतंरज' प्रदर्शित हुई। 'रंग' टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुई।

ये भी पढ़ें

image