27 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अपनी फिल्मों के जरिए दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई भंसाली ने

24 फरवरी 1963 को मुंबई में जन्में संजय लीला भंसाली ने अपने करियर की शुरुआत विधु विनोद चोपड़ा के सहायक के तौर पर की

2 min read
Google source verification

image

Jameel Ahmed Khan

Feb 24, 2016

sanjay leela bhansali

sanjay leela bhansali

मुंबई। बॉलीवुड में संजय लीला भंसाली का नाम एक ऐसे फिल्मकार के तौर पर शुमार किया जाता है जिन्होंने अपनी निर्मित फिल्मों के जरिए दर्शकों के दिलों में खास पहचान बनाई है। 24 फरवरी 1963 को मुंबई में जन्में संजय लीला भंसाली ने अपने करियर की शुरुआत विधु विनोद चोपड़ा के सहायक के तौर पर की। भंसाली ने विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म 'परिन्दा','1942 ए लव स्टोरी' और 'करीब' में सहायक निर्देशक के तौर पर काम किया।

बतौर स्वतंत्र निर्देशक संजय लीला भंसाली ने अपने करियर की शुरूआत वर्ष 1996 में प्रदर्शित फिल्म 'खामोशी' से की। इस फिल्म में नाना पाटेकर, सलमान खान और मनीषा कोइराला ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थी। यूं तो फिल्म टिकट खिड़की पर कोई खास कमाल नही दिखा सकी, लेकिन संजय लीला भंसाली ने अपने बेहतरीन निर्देशन के जरिए दर्शकों के साथ ही समीक्षकों का भी दिल जीत लिया।

वर्ष 1999 में प्रदर्शित फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' संजय लीला भंसाली के करियर की पहली सुपरहिट साबित हुई। इस फिल्म में भी भंसाली ने सलमान खान को चुना। इस फिल्म में सलमान खान के अलावा ऐश्वर्या राय और अजय देवगन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। सलमान और ऐश्वर्या की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया। इस फिल्म के लिए भंसाली सर्वश्रेष्ठ निर्माता-निर्देशक के फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित किए गए।

वर्ष 2002 में संजय लीला भंसाली ने शरतचंद्र के उपन्यास पर आधारित फिल्म 'देवदास' का निर्देशन किया। इस फिल्म में शाहरुख खान ने 'देवदास' की भूमिका निभाई। इसमें शाहरुख खान के अलावा ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित की भी अहम भूमिकाएं थी। इस फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का फिल्म फेयर पुरस्कार भी दिया गया। वर्ष 2005 में प्रदर्शित फिल्म 'ब्लैक' संजय लीला भंसाली के करियर की महत्वपूर्ण फिल्मों में शुमार की जाती है।

इस फिल्म में उन्हें महानायक अमिताभ बच्चन और रानी मुखर्जी को निर्देशित करने का अवसर मिला। 'ब्लैक' के लिए भी संजय लीला भंसाली सर्वश्रेष्ठ निर्माता और निर्देशक के फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित किए गए। इस बीच उन्होंने
वर्ष 2007 में 'सावंरिया' और वर्ष 2010 में 'गुजारिश' का निर्माण-निर्देशन किया। हालांकि, दोनो हीं फिल्में टिकट खिड़की पर असफल साबित हुईं। 'सांवरिया' के जरिये भंसाली ने रणबीर कपूर और सोनम कपूर को फिल्म इंडस्ट्री में लांच किया।

वर्ष 2012 में भंसाली ने अक्षय कुमार और सोनाक्षी सिन्हा को लेकर 'राउडी राठौर' का निर्माण किया। फिल्म ने टिकट खिड़की पर 100 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई की। वर्ष 2013 में उन्होंने दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को लेकर
'गोलियों की रासलीला रामलीला' बनाई। यह फिल्म भी टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुई।

संजय लीला भंसाली की महत्वकांक्षी फिल्म 'बाजीराव-मस्तानी' पिछले वर्ष प्रदर्शित हुई। फिल्म में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की। इसके
साथ ही संजय लीला भंसाली सर्वश्रेष्ठ निर्माता और निर्देशक के फिल्म फेयर पुरस्कार से भी सम्मानित किए गए।

ये भी पढ़ें

image