
Praful Patel
मुंबई। डॉक्टर मनमोहन सिंह की सरकार में नागरिक उड्डयन और भारी उद्योग मंत्री रहे प्रफुल्ल पटेल का जन्म 17 फरवरी 1957 को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में हुआ था। उनके पिता मनोहरभाई पटेल इंडियन नेशनल कांग्रेस
के नेता थे और महाराष्ट्र के गोंदिया जिले से चुने गए थे। पटेल ने बंबई यूनिवर्सिटी से वाणिज्य में स्नातक की डिग्री हासिल की। उन्होंने गुजराती उद्योगपति की बेटी वर्षा पटेल से विवाह किया। उन्होंने अपना राजनैति करियर 1991 में शुरू कि
या। 2004 में मनमोहन सिंह के नेतृत्व में पहली बार सत्ता में आई यूपीए सरकार में उन्हें नागरिक उड्डयन मंत्री बनाया गया। वह 2012 से ऑल इंडिया फुटबॉल फेडेरेशन के अध्यक्ष हैं।
राजनैतिक करियर
अपने पिता की तरह वह भी राजनीति में कूद पड़े। 1985 में वह गोंदिया नगर परिषद के अध्यक्ष चुने गए। 1991 में वह 10वीं लोकसभा के लिए चुने गए। 1996 और 1998 में वह 11वीं और 12वीं लोकसभा के लिए भी चुने गए। 2000 में वह राज्यसभा के लिए चुने गए। 2004 में वह नागरिक उड्डयन मंत्री बनाए गए। 2006 में दूसरे कार्यकाल के लिए वह फिर से राज्यसभा के लिए चुने गए। 2009 के आम चुनाव में वह 15वीं लोकसभा के लिए सांसद चुने गए। 19 जनवरी, 2011 को उनका मंत्रालय बदलते हुए उन्हें भारी उद्योग मंत्रालय भेज दिया गया।
2004 में नागरिक उड्डयन मंत्री बनाए जाने के बाद वह सरकार को इस बात के लिए मनाने में सफल रहे कि घरेलू उड्डयन सेक्टर में प्रत्यक्ष विदेशी कर (एफडीआई) 40 प्रतिशत से बढ़ाकर 49 प्रतिशत कर दिया जाए। 2004 में भारत के सरकारी बेड़े में 125 विमान थे, लेकिन जब पटेल मंत्री बने तो यह संख्या बढ़कर 400 हो गई। 19 जनवरी, 2011 को उन्हें भारी उद्योग मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई।
भारी उद्योग मंत्री रहते हुए उन्होंने एक परियोजना को मंजूरी दी जिसके तहत राजस्थान के सांभर लेक के पास दुनिया का सबसे बड़ा सौर ऊर्जा परियोजना का निर्माण किया जा रहा है। परियोजना के पूरा होने पर यहां से 4000 मेगावॉट बिजली का उत्पादन होगा। फरवरी 2014 में उन्होंने नई दिल्ली में ऑटो एक्सपो का उद्घाटन किया जिसमें बिजली से चलने वाले वाहनों को लांच किया गया।
भारत में भी फुटबॉल विश्व कप हो, इसके लिए भी पटेल ने देश की दावेदारी पेश की थी। 14 फरवरी, 2014 को ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन को सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय खेल संघ घोषित किया गया।
Published on:
17 Feb 2016 12:29 am
बड़ी खबरें
View Allखास खबर
ट्रेंडिंग
