29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान यूनिवर्सिटी अंतिम वर्ष विधि छात्रों की परीक्षा आयोजन कैसे होगा,हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

(Rajasthan Highcourt )हाईकोर्ट ने (RU) राजस्थान यूनिवर्सिटी के ( 5 year Law course) पांच साल विधि पाठ्यक्रम के (Last semester) अंतिम सेमेस्टर के विद्यार्थियों की (examination) परीक्षा आयोजित करने के संबंध में अब तक (decision) निर्णय नहीं लेने पर वीसी,परीक्षा नियंत्रक और विधि महाविद्यालय के निदेशक सहित कॉलेज शिक्षा आयुक्त से (reply) जवाब मांगा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Mukesh Sharma

•

Updated: 7 Jul 2020, 9:18 PM IST

राजस्थान यूनिवर्सिटी अंतिम वर्ष विधि छात्रों की परीक्षा आयोजन कैसे होगा,हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

राजस्थान यूनिवर्सिटी अंतिम वर्ष विधि छात्रों की परीक्षा आयोजन कैसे होगा,हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

जयपुर
(Rajasthan Highcourt )हाईकोर्ट ने (RU) राजस्थान यूनिवर्सिटी के ( 5 year Law course) पांच साल विधि पाठ्यक्रम के (Last semester) अंतिम सेमेस्टर के विद्यार्थियों की (examination) परीक्षा आयोजित करने के संबंध में अब तक (decision) निर्णय नहीं लेने पर वीसी,परीक्षा नियंत्रक और विधि महाविद्यालय के निदेशक सहित कॉलेज शिक्षा आयुक्त से (reply) जवाब मांगा है। मुख्य न्यायाधीश इन्द्रजीत महांति और न्यायाधीश प्रकाश गुप्ता की बैंच यह आदेश विधि छात्र आदित्य हरितवाल की जनहित याचिका पर दिए।
याचिका में कहा गया कि कोरोना संक्रमण के चलते बीसीआई ने विधि छात्रों की ऑनलाइन परीक्षा आयोजित करने के संबंध में गाइड लाइन जारी की हैं। राजस्थान यूनिवर्सिटी 12 जून को परीक्षा के लिए आवेदन फॉर्म भरवाए, लेकिन अब तक नहीं बताया कि परीक्षा किस तरीके से आयोजित होगी। दूसरी ओर 24 जून को कॉलेज शिक्षा विभाग ने एक अधिसूचना जारी कर अंतिम वर्ष के अलावा अन्य वर्ष और सेमेस्टर के विद्यार्थियों को अगले वर्ष में प्रमोट करने के आदेश जारी किए। ऐसे में अंतिम वर्ष और सेमेस्टर के छात्र परीक्षा को लेकर पशोपेश में हैं।
याचिका में कहा गया कि एनएलयू ने अंतिम सेमेस्टर के छात्रों को प्रोजेक्ट के मुल्यांकन के आधार पर ही अंक देना तय किया है। याचिकाकर्ता की ओर से इस संबंध में विवि को अभ्यावेदन भी दिया, लेकिन अब तक विवि ने परीक्षा आयोजन को लेकर कोई निर्णय नहीं किया। याचिका में गुहार की गई है कि अंतिम वर्ष और सेमेस्टर के छात्रों को प्रोजेक्ट वर्क के आधार पर या ऑनलाइन परीक्षा आयोजित कर अंक दिए जाए।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग