
जबलपुर। शहर में बुधवार को भी आधे दिन धूप और आधे दिन बादल मंडराते रहे। जैसे-जैसे सूरज चढ़ा, धूप तेज होने लगी, लेकिन दोपहर बाद आसमान में बादल छा गए। पारे के उछाल पर ब्रेक लग गया। हवा की गति तेज हो गई। इससे गर्मी का असर कम होने लगा। शाम होते तक उत्तर-पश्चिमी हवा चलने लगी। आसपास के जिलों से नमी भरी हवा आयी। इससे तापमान सामान्य से नीचे बना रहा। बादलों की आवाजाही के बीच रात में भी गर्मी का असर अपेक्षाकृत कम था। उसके बावजूद बुधवार को प्रदेश के प्रमुख महानगरों में सबसे ज्यादा गर्म शहर रहा है।
इन दिनों दोपहर के बाद मौसम में आ रहा है बदलाव
अधारताल स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 37.3 डिग्री सेल्सियस था। मामूली परिवर्तन के साथ बुधवार को बढकऱ 38.1 डिग्री हो गया। सामान्य से दो डिग्री कम बना रहा। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री था। यह बुधवार को लुढक़-कर 22.6 डिग्री सेल्सियस हो गया। सामान्य से एक डिग्री नीचे बना रहा। आद्र्रता सुबह के समय 46 प्रतिशत और शाम को 23 प्रतिशत थी। पश्चिमी हवा चार किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चली।
प्रदेश में बुधवार को दिन में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस खरगौन और खंडवा में रेकॉर्ड हुआ। मौसम विज्ञान केन्द्र में वैज्ञानिक सहायक देवेन्द्र कुमार तिवारी के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के साथ द्रोणिका का असर बना हुआ है। इसके कारण हल्के बादल हैं। दोपहर बाद तक आसमान साफ नहीं होने से तापमान में वृद्धि नहीं हो रही है। गुरुवार को मौसम मुख्यत: शुष्क रहने की सम्भावना है।
Published on:
23 Apr 2020 01:08 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
