7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खास खबर

युवाओं को सेल्स मार्केटिंग में जॉब, वेतन कम होने से निराश

- मेगा जॉब फेयर शुरू, रोजगार की चाह में उमड़े युवा - कंपनियों ने योग्यता अनुसार तलाशे युवा - अजमेर, नागौर, भीलवाड़ा व टोंक के युवाओं का चयन- संभाग स्तरीय मेगा जॉब फेयर शुरू - पहले दिन युवाओं को मिला जॉब ऑफर तारागढ़ रोड िस्थत चंदवरदाई नगर खेल स्टेडियम में गुरुवार से संभाग स्तरीय मेगा जॉब फेयर का आगाज हुआ। पहले दिन करीब आठ हजार युवाओं ने विभिन्न कंपनियों के लगे स्टॉल में रोजगार के लिए दावेदारी की। कंपनियों ने उन्हें जॉब ऑफर भी दिए।

Google source verification

अजमेर

image

Dilip Sharma

Apr 20, 2023

अजमेर. तारागढ़ रोड िस्थत चंदवरदाई नगर खेल स्टेडियम में गुरुवार से संभाग स्तरीय मेगा जॉब फेयर का आगाज हुआ। पहले दिन करीब आठ हजार युवाओं ने विभिन्न कंपनियों के लगे स्टॉल में रोजगार के लिए दावेदारी की। कंपनियों ने उन्हें जॉब ऑफर भी दिए। मेगा फेयर का समापन समारोह शुक्रवार को दोपहर 12 बजे होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत होंगे। इस दिन सांकेतिक रूप से युवाओं को नियुक्ति प्रमाण पत्र भी सौंपेंगे। जिले के प्रभारी मंत्री महेन्द्रजीत सिंह मालविया, खेल व कौशल, नियोजन व उद्यमिता मंत्री अशोक चांदना व राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष धर्मेन्द्र राठौड़ सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। जॉब फेयर के आगाज पर नियोजन एवं उद्यमिता विभाग की आयुक्त रेणु जयपाल ने अभ्यर्थियों से वार्तालाप कर जॉब फेयर के सम्बन्ध में फीड बैक लिया।

महिलाओं की संख्या कम

युवा बेरोजगारों का कहना रहा कि अधिकांश कंपनियों ने सेल्स सेक्टर में जॉब ऑफर किया लेकिन उस अनुपात में युवाओं ने वेतन को कम आंका। मेले के पहले दिन करीब आठ हजार युवाओं ने जॉब मांगा। कई कंपनियों ने ऑफर लेटर, कुछ ने साक्षात्कार व कुछ ने कंपनी में आकर वार्ता करने का आश्वासन दिया। जॉब फेयर में अब तक 32 हजार से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हुए हैं। महिला आशार्थियों की संख्या का अनुपात 15 से 20 प्रतिशत रहा। शुक्रवार को भी कंपनियों के जॉब ऑफर देने का सिलसिला जारी रहेगा।एक नजर में जॉब फेयर

8000 – से अधिक युवाओं ने लिया भाग

21 – सेक्टर60 – कम्पनियों ने योग्यता के अनुरूप किए जॉब ऑफर।

व्यवस्थाएं निजी हाथों मेंमेले की व्यवस्थाएं निजी हाथों में सौंपे जाने के कारण प्रवेश व निकास को लेकर खासी सख्ती नजर आई। युवाओं को क्यूआर कोड के माध्यम से पंजीकरण के बाद ही प्रवेश दिया। इसके बाद वेटिंग हॉल में उन्हें संबंधित डोम में स्टॉल तक भेजा गया। कुछ स्टॉलों में कतारें भी नजर आईं। इससे पहले पंजीयन के समय ही फूड कूपन दिए जाने से युवाओं को भोजन आदि की परेशानी नहीं आई। डोम्स के बाहर भी पानी की व्यवस्था थी। प्रवेश व निकास पर सुरक्षा गार्ड व बाउंसर तैनात रहे। एक अन्य टेंट में साक्षात्कार पूर्व प्रेरणादायी वार्ता के जरिए युवाओं को प्रशिक्षण भी दिया गया। नितीशा शर्मा ने कौशल विकास पर संवाद दिया। इस मौके पर कौशल विकास व रोजगार विभाग के निदेशक धर्मपाल मीणा, उपनिदेशक जगदीश निर्वाण, जिला रोजगार अधिकारी मधुसूदन जोशी, आईटीआई के शैलेन्द्र माथुर, गोपेश शर्मा आदि पंजीयन काउंटर पर व्यवस्थाएं संभाले थे।

—————————————–इनका कहना है…

मैंने व मेरी पत्नी ने आवेदन किया था। मुझे तो कम शिक्षा के कारण जॉब नहीं मिला लेकिन वाइफ स्नातकोत्तर व बीएड है। उसे एक दो दिन में जॉब के लिए कॉल करने का आश्वासन दिया।

मेवाराम

स्नातक हूं। कई कंपनियों में आवेदन किया है। कम्प्यूटर टेली व बेसिक का कोर्स कर रखा है। उम्मीद है कि जॉब मिलेगा। फिलहाल कई स्टॉलों में कोशिश जारी है।

मीनाक्षी मौर्यअधिकांश कंपनियां उत्पाद बेचने के लिए जॉब ऑफर कर रही हैं। कॉल सेंटर पर काम करने के भी ऑफर हैं लेकिन जितनी राशि का ऑफर है उसमें बाहर जाकर नौकरी करना, रहना व खाना-पीना संभव नहीं है।

श्वेता योगी

अलवर में एक कार निर्माण करने वाली फैक्ट्री में 16 हजार रुपए मासिक वेतन व चार अवकाश का प्रस्ताव दिया है। आईटीआई पास हूं। कंपनी अब सूचना देगी तो जॉब मिलेगा।

शिवप्रकाशविज्ञान में स्नातक व बीएड हूं। एक निजी स्कूल में शिक्षक हूं। यहां 8 से 10 हजार रुपए की आफर है। कुछ अधिक के लिए बंगलुरू या महाराष्ट्र में जॉब है लेकिन वेतन कम है। महिलाओं के लिए जॉब कम है।

नीता हरवानी

————————————————————————————————

इन्हें मिला रोजगार, वेतन अधिकतम 25 हजार- किशनगढ़ के हितेन्द्र भाकर एम्बुलेंस पर कार्यरत, अब हेल्थ केयर कम्पनी ने 25 हजार रुपए प्रतिमाह का रोजगार दिया

– गुलाबबाड़ी के उमेश कुमार को एक बड़ी कम्पनी में 15 हजार रुपए प्रतिमाह वेतन पर जॉब का प्रस्ताव- केकड़ी के नीरज सुवासिया पेट्रोल पम्प पर कार्यरत थे, अब फाइनेंस कम्पनी में चयनित

– खरवा की अनिता माहेश्वरी को स्किल एम्पलॉयमेन्ट कॉर्पोरेशन में 15 हजार रुपए प्रतिमाह जॉब का ऑफर

– सावर की सुनिता को 15 हजार का ऑफर- बारां से आए विजय मेहता को 17,500 रुपए का जॉब ऑफर।