
कृष्ण जन्माष्टमी विशेष: क्या आप श्रीकृष्ण और गीता के बारे में ये रोचक तथ्य जानते हैं
आज विश्व गुरू श्री कृष्ण का जन्मदिन है। उनके जीवन और व्यवहार से उन्होंने हमें सफल एवं आदर्श जीवन का मार्ग दिखाया। वे ऐसे मार्गदर्शक और शुभ चिंतक हैं जो हजारों साल बाद भी हमारा पथ प्रदर्शन कर रहे हैं। कुरुक्षेत्र में उनका दिया गीता का ज्ञान हो या प्रत्येक समस्या के लिए उनका समाधान खोजता दृष्टिकोण, उन्होंने विश्व को सफल जीवन जीने का रास्ता दिखाया है। सरल जीवन, हार न मानना, गंभीर से गंभीर परिस्थितियों में भी शांत बने रहना और हमेशा सकारात्मक दृष्टिकोण उनके वे गुण हैं जिन्हें अपनाकर हम आज की प्रतिस्पर्धा से भरी जीवनशैली को भी सार्थक और सफल बना सकते हैं।
-45 मिनट का समय लगा था श्रीकृष्ण को गीता के ७०० श्लोक बोलने में
-120 फीट (36 मीटर) पानी में डूबी हुई खंबात की खाड़ी से भारत के पश्मिी तट तक मिली पुरातात्त्विक नगरी (द्ववारिका) के अवशेष करीब ९ हजार साल पुराने हैं
-89 साल की उम्र थी श्रीकृष्ण की महाभारत के युद्ध के समय
-36 साल और उन्होंने राज किया था द्वारिकानगरी पर महाभारत युद्ध के बाद
-126 साल 5 महीने की उम्र में उनका देवलोकगमन हुआ था
-3102 ईस्वी पूर्व 18 फरवरी को दोपहर 2 बजकर 27 मिनट और 30 सेकंड पर समय भी रुक गया था जब श्रीकृष्ण का देहावसान हुआ
-11 साल 6 महीने की उम्र में कंस वध किया था कृष्ण ने मथुरा में
-10 साल उन्होंने गोकुल और वृन्दावन में, 11 साल से 28 साल तक उन्होंने मथुरा में और इसके बाद संसार से विदा लेने तक उन्होंने द्वारिका में अपना जीवन बिताया
-1988 में गोवा के राष्ट्रीय समुद्र विज्ञान संस्थान के डॉ. एस.आर. राव ने खोजा था द्वारिका को
-5000 साल पहले हड़प्पा काल की मुहरों पर भी कृष्ण युग के नाम और प्रमुख् स्थलों का उल्लेख मिलता है, नासा के पूर्व प्रमुख वैज्ञानिक और गणितज्ञ एन एस राजाराम ने अपने किताब इन सर्च फॉर द हिस्टोरिकल कृष्णा में इसका जिक्र किया है
-3067 ईसा पूर्व पांडवों और कौरवों के बीच ऐतिहासिक महाभारत युद्ध हुआ था
-3112 ईसा पूर्व में कृष्ण का जन्म हुआ था, मेंफिस विश्वविद्यालय के भौतिकी विज्ञान के प्रोफेसर डॉ. नारहरी आचर ने ज्योतिष और सामान्य प्लेनेटेरियम सॉफ्टवेयर का उपयोग कर इन दोनों तथ्यों का काल निर्धारण किया है
Published on:
12 Aug 2020 11:45 am
बड़ी खबरें
View Allखास खबर
ट्रेंडिंग
