एक खास याद के तौर पर आईपीएल के दौरान उन्हें 100 मैच के लिए नवाजे गए विशेष अवॉर्ड को भी हम क्यूरेट कर रहे हैं। माही शूज के भी शौकीन हैं और वे एक ट्रैवलर भी हैं, इसलिए हमने उनके लिए एक स्पेशल लगेज रूम डिजाइन किया है। जिसमें ट्रैवलिंग के वक्त वे पैकिंग के समय अपनी पसंदीदा चीजों को चुनने में इंडिपेंडेंट महसूस कर सकें। दरअसल, धोनी की पर्सनैलिटी का एक हिस्सा यह भी है कि वे अपनी चीजों की सहूलियत में काफी इंडिपेंडेंट हैं। इसलिए हमने इन डिजाइन एलिमेंट्स का ध्यान रखा है।
दुबई में 40 हजार स्क्वायर फीट का बंगला कर रहे डिजाइन
शांतनु ने 21 साल की उम्र में डिजाइनिंग की दुनिया में कदम रख दिया था। उनकी डिजाइन फर्म लगभग 85 प्रोजेक्ट कम्प्लीट कर चुकी है। जयपुर, मुंबई, बेंगलुरू, दिल्ली, गुडग़ांव, कोलकाता समेत इंटरनेशनल लोकेशन पर उनके डिजाइन सराहे जा रहे हैं। उनकी फर्म दुबई में बुल्गेरिया की क्लाइंट के लिए 40 हजार स्क्वायर फीट का बंगला डिजाइन कर रही है।