
maheswari mahila mandal
चेन्नई. श्री माहेश्वरी महिला मंडल चेन्नई के तत्वावधान में ऑनलाइन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान तोरण बनाना, दीपक सजाना और वाल हैंगिंग बनाना सिखाया गया।
मंडल की अध्यक्षा सुनीता डागा ने बताया दिवाली के त्यौहार के अवसर पर घर में रखी चीजों से बहुत ही सुंदर डेकोरेशन हो सकता है। इसलिए निशुल्क कार्यशाला का आयोजन किया गया। सभी बहनों का अध्यक्ष सुनीता डागा ने स्वागत किया। कार्यक्रम की संयोजिका कुसुम मालपानी ने संगीता हरलालका का सभी से परिचय करवाया। संगीता हरलालका ने सुंदर और सरल तरीके से सजावट की चीजें सिखाई। सचिव प्रेमलता टावरी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।माहेश्वरी महिला मंडल की ओर से समय-समय पर कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। जिसमें सदस्य उत्साह के साथ भाग लेती है। कोरोना के दौरान भी कई ऑनलाइन आयोजन किए गए जिसमें समाज की महिलाओं ने उत्साह दिखाते हुए बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इस दौरान विजेतओं को पुरस्कार दिए गए।
बड़ी खबरें
View Allखास खबर
ट्रेंडिंग
