9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पीटीईटी-2026 को लेकर बड़ा फैसला: स्नातक अंतिम सेमेस्टर के विद्यार्थी भी काउंसिलिंग के लिए पात्र

अब 2 वर्षीय बीएड पाठ्यक्रम के लिए आयोजित काउंसिलिंग में भाग लेने के पात्र होंगे

less than 1 minute read
Google source verification
Admission to Vardhaman Mahaveer Open University till October 5

Admission to Vardhaman Mahaveer Open University till October 5

वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित पीटीईटी-2026 परीक्षा में अभ्यर्थियों के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। अब स्नातक अंतिम सेमेस्टर के विद्यार्थी भी काउंसिलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे।मुख्य समन्वयक एवं कुलगुरु प्रो. बी.एल. वर्मा ने बताया कि वर्तमान में राजस्थान के विभिन्न विश्वविद्यालयों में अध्ययनरत स्नातक अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम अभी घोषित नहीं हुआ है। ऐसे में बीएड करने के इच्छुक कई अभ्यर्थी काउंसिलिंग प्रक्रिया से वंचित रह जाते थे।

समन्वयक प्रो. क्षमता चौधरी के अनुसार पांचवें सेमेस्टर में उत्तीर्ण तथा अंतिम सेमेस्टर के परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे अभ्यर्थी भी अब 2 वर्षीय बीएड पाठ्यक्रम के लिए आयोजित काउंसिलिंग में भाग लेने के पात्र होंगे। ऐसे अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि तक स्नातक अंतिम वर्ष का परीक्षा परिणाम अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करना होगा।

सह-समन्वयक डॉ. रवि गुप्ता ने बताया कि निर्धारित तिथि तक न्यूनतम प्रतिशत के साथ स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण नहीं करने की स्थिति में अभ्यर्थी का प्रवेश निरस्त कर दिया जाएगा। अब तक प्राप्त कुल आवेदनों में स्नातक में अध्ययनरत अभ्यर्थियों की संख्या 25 प्रतिशत ही है। सिर्फ 18,507 अभ्यर्थी ही ऐसे है जो वर्तमान में स्नातक के अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा देंगे। लगभग दस प्रतिशत अभ्यर्थियों ने अंग्रेजी में प्रश्न पत्र चाह है|

विद्यार्थियों को राहत: एक वर्ष बचेगा, 20 अप्रेल तक आवेदन

आयोजन समिति सदस्य डॉ. संदीप हुड्डा ने बताया कि स्नातक सत्र में विलंब के कारण कई विद्यार्थी बीएड काउंसिलिंग में शामिल नहीं हो पाते थे। इस निर्णय के बाद अभ्यर्थियों को अंतरिम प्रवेश मिलेगा, जिससे वे अपना एक महत्वपूर्ण वर्ष बचा सकेंगे। साथ ही वे भविष्य में आयोजित होने वाली रीट परीक्षा में शामिल होकर भर्ती प्रक्रिया के लिए पात्र बन सकेंगे। इच्छुक अभ्यर्थी 20 अप्रेल तक आवेदन कर सकते हैं।