
जयपुर। राजधानी जयपुर में अब सबसे अधिक अमरीकी पर्यटक आ रहे हैं। पिछले तीन सालों में सबसे अधिक पर्यटक अमरीका के बाद यूके और फ्रांस से आए हैं। अमरीका से आने वाले सैलानियों की संख्या साल—दर—साल दोगुनी गति से बढ़ रही है। जबकि पर्यटन विशेषज्ञों की मानें तो 10 साल पहले फ्रांस, जर्मनी व यूके से पर्यटक अधिक आते थे। अब अच्छी कनेक्टिविटी और बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर होने से विदेशी पावणे जयपुर की ओर रुख कर रहे हैं।
पिछले साल 2023 में अमरीका से 65 हजार 844 पर्यटक जयपुर आए, जबकि वर्ष 2022 में 32 हजार, 643 पर्यटक जयपुर पहुंचे। धीरे—धीरे अमरीका से आने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ती जा रही है। कोविड से पहले के जैसे ही अब राजधानी में अमरीकी पर्यटक आने लगे हैं। कोविड से पहले साल 2019 में 69 हजार, 222 पर्यटक अमरीका से आए, इससे पहले वर्ष 2018 में 70 हजार, 805 पर्यटक आए। विदेशी पर्यटकों के मामले में दूसरे नंबर पर यूके है, जहां वर्ष 2023 में 37 हजार, 681 पर्यटक जयपुर आए, वहीं 2022 में 11 हजार 852 पर्यटकों ने जयपुर के विभिन्न पर्यटक स्थलों पर पहुंचे। कोविड से पहले साल 2019 में यूके से 62 हजार, 405 पर्यटक यूके से आए। तीसरे नंबर पर फ्रांस से सबसे अधिक पर्यटक जयपुर आए हैं, फ्रांस से 2023 में 26 हजार, 145 पर्यटक आए। पिछले साल फ्रांस से आने वाले पर्यटकों की संख्या 10 हजार, 852 थी। कोविड से पहले वर्ष 2019 में 48 हजार, 743 पर्यटक फ्रांस से जयपुर आए।
किस साल कौनसे देश से कितने पर्यटक जयपुर आए
देश — वर्ष 2021 — वर्ष 2022 — वर्ष 2023
अमरीकी — 3262 — 32643 — 65844
यूके — 738 — 11852 — 37681
फ्रांस — 1179 — 10319 — 26145
ऑस्ट्रेलिया — 269 — 7099 — 20045
इटली — 242 — 5210 — 18395
जर्मनी — 422 — 6705 — 17343
पिछले 11 माह में 5 लाख से अधिक विदेशी पर्यटक आए
अप्रेल 2023 से फरवरी 2024 तक 5 लाख, एक हजार, 764 विदेशी पर्यटक विभिन्न पर्यटन स्थलों पर पहुंचे। वहीं वर्ष 2023 में 4 लाख, 63 हजार 831 पर्यटक शहर के पर्यटन स्थलों पर पहुंचे। जयपुर में सबसे अधिक पर्यटक आमेर महल देखने पहुंचते हैं। इसके बाद जंतर—मंतर के दीदार करते हैं।
सबसे अधिक अमरीकी पर्यटक
10 साल पहले यूरोप के देशों से अधिक पर्यटक आते थे, इनें फ्रांस, जर्मनी और यूके से सबसे अधिक सैलानी जयपुर आते थे, लेकिन अब जयपुर घूमने आने वालों में सबसे अधिक अमरीकी पर्यटक हैं।
- संजय कौशिक, पर्यटन विशेषज्ञ
Published on:
19 May 2024 05:04 pm
बड़ी खबरें
View Allखास खबर
ट्रेंडिंग
