24 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

झुंझुनूं: युवती के ब्लॉक करने से था नाराज, हथियार लोड करते समय खुद को लगी गोली, युवक गिरफ्तार

झुंझुनूं के काकोड़ा में 28 दिसंबर को हुई गोली चलने की घटना का पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया। जांच में सामने आया कि युवक को गोली किसी और ने नहीं, बल्कि उसने स्वयं चलाई थी।
less than 1 minute read
Google source verification

फोटो पत्रिका

सूरजगढ़ (झुंझुनूं)। काकोड़ा में 28 दिसंबर को हुई गोली चलने की घटना का पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया। जांच में सामने आया कि युवक को गोली किसी और ने नहीं, बल्कि उसने स्वयं चलाई थी। इंस्टाग्राम पर युवती के ब्लॉक किए जाने पर तनावग्रस्त युवक ने आत्महत्या का प्रयास किया था। इसी दौरान हथियार लोड करते समय अचानक गोली चल गई, जो उसके बाएं हाथ में लग गई। पुलिस ने आरोपी काकोड़ा निवासी अजय उर्फ दीपू (23) पुत्र राजकुमार बावरिया को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा और 8 जिंदा कारतूस जब्त किए हैं।

तनाव में आया, रची झूठी कहानी

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह एक युवती से प्रेम करता था। इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद युवती ने उसे ब्लॉक कर दिया, इससे वह गहरे तनाव में आ गया। इस पर 28 दिसंबर की शाम करीब 7 बजे आत्महत्या के इरादे से उसने हथियार लोड किया, तभी अचानक गोली चल गई।

दर्द बढ़ने पर उसने जीवन ज्योति एम्बुलेंस को कॉल किया और पुलिस व चिकित्सकों को गुमराह करने के लिए यह झूठी कहानी गढ़ी कि दो युवक आए और गोली मारकर फरार हो गए। घायल को पहले सीएचसी सूरजगढ़ और बाद में बीडीके अस्पताल झुंझुनूं में भर्ती कराया गया, जहां दो दिन उपचार चला। अस्पताल से 31 दिसंबर को डिस्चार्ज होने के बाद जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी ने पूरा सच कबूल कर लिया।

थैली में छिपाया था हथियार

आरोपी की निशानदेही पर प्लास्टिक की थैली में छिपाया गया अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए गए।

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग