1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विमान को सुरक्षित उतारना बड़ी चुनौती, टेकऑफ का नंबर दूसरा

लैंडिंग जटिल प्रक्रिया है, जिसमें पायलटों को उपकरणों, रेडियो ट्रैफिक व पर्यावरणीय प्रभावों पर कड़ी नजर रखनी होती है। वहीं टेकऑफ के दौरान होने वाली हवाई दुर्घटनाएं दूसरे स्थान पर हैं। यह केवल 8.5% हादसों के लिए जिम्मेदार हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Kiran Kaur

Jan 11, 2024

विमान को सुरक्षित उतारना बड़ी चुनौती, टेकऑफ का नंबर दूसरा

विमान को सुरक्षित उतारना बड़ी चुनौती, टेकऑफ का नंबर दूसरा

नई दिल्ली। नागरिक विमानों से जुड़ी ज्यादातर दुर्घटनाओं के मामले लैंडिंग के दौरान होते हैं। 'इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन' (आइएटीए) के अनुसार 2005 से 2023 के बीच 53% दुर्घटनाएं लैंडिंग के दौरान हुईं। लैंडिंग जटिल प्रक्रिया है, जिसमें पायलटों को उपकरणों, रेडियो ट्रैफिक व पर्यावरणीय प्रभावों पर कड़ी नजर रखनी होती है। वहीं टेकऑफ के दौरान होने वाली हवाई दुर्घटनाएं दूसरे स्थान पर हैं। यह केवल 8.5% हादसों के लिए जिम्मेदार हैं।

पहले से काफी सुरक्षित हुईं उड़ानें:

लैंडिंग और टेकऑफ के बाद लैंडिंग अप्रोच, शुरुआती उड़ान (विमान के सतह छोड़ने पर) और क्रूज फ्लाइट (वह चरण जो तब शुरू होता है, जब विमान उड़ान के बाद समतल हो जाता है) के दौरान दुर्घटनाएं होती हैं। हालांकि, अब उड़ाने सुरक्षित हुई हैं। जैसे 2022 में 2.77 करोड़ उड़ानों में 39 दुर्घटनाएं हुईं, 158 लोगों की जान गई।

हवाई हादसों की तादाद अमरीका में अधिक:

वैश्विक हवाई यातायात में लगातार वार्षिक वृद्धि जारी है। वहीं, दूसरी ओर अमरीका के पास उच्च गुणवत्ता वाला बुनियादी ढांचा है, फिर भी यह देश दुनियाभर में सबसे अधिक नागरिक विमान दुर्घटनाओं की रिपोर्ट करता है। स्टेटिस्टा के अनुसार 1945 से फरवरी, 2022 तक सबसे ज्यादा घातक विमान दुर्घटनाएं (864) अमरीका में हुईं। इसके बाद रूस (539), कनाडा (191) व ब्राजील (190) है।

तकनीकी विकास ने सुरक्षा में की वृद्धि:

हाल के तकनीकी विकास और डिजाइन ने विमानन सुरक्षा में वृद्धि की है। आधुनिक ग्लास कॉकपिट मानवीय गलतियों को सीमित करने के लिए नई टेक्नोलॉजी से लैस हैं। फ्लाइट कू्र, एयर ट्रैफिक नियंत्रक और डिस्पेचर सभी सुरक्षित उड़ान सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम करते हैं और गलतियों से बचने के लिए योजना में किसी भी बदलाव के सभी पक्षों की जांच होती है। अग्निशमन जैसी प्रणालियां भी पहले से बेहतर हुई हैं, जिससे विमानों की सुरक्षा बढ़ी है।

2005-2023 के दौरान विमान हादसे