20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिला कर्मचारी को आगे बढ़ाएं

अक्सर देखा जा सकता है कि महिलाओं को कॅरियर में आगे बढऩे के लिए वर्कप्लेस से सपोर्ट कम मिलता है। यह तस्वीर तभी बदलेगी जब एक महिला दूसरी महिला साथी की मदद के लिए तैयार रहेंगी।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Kanchan Arora

Feb 21, 2023

महिला कर्मचारी को आगे बढ़ाएं

महिला कर्मचारी को आगे बढ़ाएं

आइडियाज का सम्मान करना
कई बार देखा जाता है कि मीटिंग के दौरान जाने-अनजाने में महिला साथियों के आइडियाज को इग्नोर कर दिया जाता है। ऐसे में आप महिला साथी के आइडियाज को चर्चा के लिए शुरू कर सकती हैं।
सहयोग के लिए तैयार रहें
यदि आपके पास यह क्षमता है कि आप किसी की अच्छी मेंटोर बन सकती हैं तो मदद के लिए हमेशा तैयार रहें। जरूरी नहीं कि ऐसा एक ही प्रोफेशन या वर्कप्लेस पर किया जा सकता है।
अपने अनुभव शेयर करें
आपको कॅरियर में किस तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ा और आप कैसे आगे बढ़ीं, इन अनुभवों को अन्य महिलाओं के साथ अवश्य शेयर करें। इससे आत्मबल बढ़ाया जा सकता है।
वर्किंग मॉम्स हैं चैंपियन
वर्किंग मॉम्स को कंपनी पॉलिसी के बारे में बता सकती हैं। एक वर्किंग मॉम के रूप में आप अन्य साथी महिलाओं से अपने अनुभवों को साझा कर उन्हें वर्क लाइफ को मैनेज करने के टिप्स दे सकती हैं।