14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोलकाता में प्रशिक्षु महिला चिकित्सक की हत्या के विरोध में सडक़ पर उतरी नारी शक्ति

महिला संगठनों ने जयस्तंभ चौक से मौन जुलूस निकालकर की न्याय की मांग

less than 1 minute read
Google source verification

शहडोल. कोलकाता में प्रशिक्षू महिला चिकित्सक के साथ घटित घटना को लेकर चारों तरफ विरोध के स्वर मुखर हो रहे हैं। महिला चिकित्सक को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ ही न्याय दिलाने अलग-अलग संगठन शांति पूर्वक प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को 45 महिला संगठनों ने शांतिपूर्वक विशाल मूक रैली निकालकर विरोध दर्ज कराया है। यह मूक रैली जयस्तंभ चौक से प्रारंभ होकर पुराना बस स्टैण्ड, राजेन्द्र टॉकीज, जेल बिल्डिंग होते हुए गांधी चौक में समाप्त हुई। इस रैली में अलग-अलग संगठनों के पदाधिकारी व सदस्य शामिल हुए। मूक रैली के माध्यम से महिला संगठनों ने प्रशिक्षू महिला चिकित्सक को न्याय दिलाने की मांग की है।

विरोध प्रदर्शन के दौरान महिला मोर्चा भाजपा, प्रेरणा फाउंडेशन, वर्षा योग एवं समाज सेवा संगठन, दिशा वेलफेयर एसोसिएशन, अग्रसेन मातृ समिति, विराट नारी शक्ति सेवा संस्थान, सिंधु महिला शक्ति समिति, दिव्य मुस्कान संस्था, केसरवानी समाज, बंगाली जनकल्याण समिति, जैन महिला परिषद, भारत तिब्बत सहयोग मंच, सनातन शक्ति संघ, कसोंधन वैश्य समाज, सर्व ब्राह्मण महिला समाज, गहोई महिला मंडल, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासंघ, विप्र संघ महिला मंडल, अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज, सर्व ब्राह्मण युवा समिति, क्षत्राणी मातृशक्ति संगठन, सिंधु सेवा समिति, माहेश्वरी महिला मंडल, सत्य सनातन सेवा संघ, सिंधु महिला शक्ति क्लब, केशरिया जागृति वाहिनी, रोटरी क्लब शहडोल, महिला कायस्थ महासभा, कल्याणी वेलफेयर सोसाइटी, नव जागृति महिला समिति, दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप, वैश्य महासम्मेलन, शहडोल ब्यूटीशियन ग्रुप, ताम्रकार महिला मंडल, लीनेस क्लब ग्रेट शहडोल, सुनार स्वर्णकार समाज, लेडीज क्लब, पावन जागृति, वैश्य महासम्मेलन महिला इकाई नगर शहडोल, श्वेतांस वेलफेयर एंड एजुकेशनल ट्रस्ट शहडोल सहित अन्य संगठनों की पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रही।