7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खास खबर

अब छोटे शहरों में भी फैशन वर्ल्ड की प्रतिभाएं

समर कैंप : दक्ष प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन से लाए हुनर में निखार आधुनिक युग में फैशन की दुनिया विश्व स्तरीय बन चुकी है। रैंप पर विभिन्न डिजाइन की पोशाकें पहन कर कैट वाक करना किसी भी कार्यक्रम में आकर्षण का केन्द्र होता है। अब छोटे शहरों के युवक-युवतियों का व्यक्तित्व व शरीर सौष्ठव में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

Google source verification

अजमेर

image

Dilip Sharma

Jun 10, 2023

अजमेर. आधुनिक युग में फैशन की दुनिया विश्व स्तरीय बन चुकी है। रैंप पर विभिन्न डिजाइन की पोशाकें पहन कर कैट वाक करना किसी भी कार्यक्रम में आकर्षण का केन्द्र होता है। अब छोटे शहरों के युवक-युवतियों का व्यक्तित्व व शरीर सौष्ठव में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। इन्होंने अपने आस-पास रहने वाले दक्ष प्रशिक्षकों से ही तालीम पाई। अजमेर में पत्रिका इन एजुकेशन तथा बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय महात्मा गांधी स्कूल पुलिस लाइन बालुपुरा में चल रहा समर कैंप-2023 अंतिम सोपान में है। यहां उत्साह के साथ युवा विभिन्न कोर्स में प्रशिक्षण लेकर दक्ष हो रहे हैं। शिविर का समापन समारोह 12 जून को सुबह 8 बजे होगा।

मानसिक क्षमताओं सहित शरीर का उपचार

समर कैंप रचनात्मक, क्रियात्मक व मानसिक क्षमताओं को नए आयाम प्रदान करता है। पाई क्लासेस में रेकी से याददाश्त, एकाग्रता व आत्मविश्वास तथा मनमस्तिष्क व शरीर का संपूर्ण उपचार सीखने के साथ ही योग व प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति को जीवन शैली में उतारने का हुनर भी सिखाया है।

डॉ. रेखा अरोड़ा

छोटे शहरों में भी प्रतिभाओं की नहीं कमी

पाई से 2008 से जुड़ा हूं। अब छोटे शहरों से भी फैशन की दुनिया में प्रतिभाएं आगे आने लगी हैं। पाई कैंप में रैंप वाक व फैशन वर्ल्ड, मॉडलिंग प्रोेसेस टिप्स, पर्सनालिटी ग्रूमिंग, डिजिटल मॉडलिंग व् ब्यूटी कॉम्पिटिशन में भागीदारी की जानकारियां दी गईं। अजमेर में फैशन का स्तर अब ऊंचा होने लगा है।

अमित माइकल, फैशन रनवे डायरेक्टर

अजमेर में पत्रिका इन एजुकेशन तथा बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय महात्मा गांधी स्कूल पुलिस लाइन बालुपुरा में चल रहा समर कैंप-2023 अंतिम सोपान में है।