20 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BSF Encounter : भारत में घुसने की कोशिश में पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर

BSF Encounter : सीमा सुरक्षा बल के एक इनकांउटर में शुक्रवार को एक पाकिस्तानी घुसपैठिया मारा गया। पंजाब के तरनतारन में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास शुक्रवार को एक पाकिस्तानी घुसपैठिया भारत में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था।

less than 1 minute read
Google source verification
BSF Encounter

पाकिस्तानी घुसपैठिया मारा गया

BSF Encounter : सीमा सुरक्षा बल के एक इनकांउटर में शुक्रवार को एक पाकिस्तानी घुसपैठिया मारा गया। पंजाब के तरनतारन में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास शुक्रवार को एक पाकिस्तानी घुसपैठिया भारत में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था। सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने उसे रोकने की कोशिश की। इस स्थिति के बावजूद वह लगातार अपनी हरकतें बढ़ता गया। कई चेतावनी देने के बाद भी वह नहीं रूका और फिर बीएसएफ के जवानों ने गोली चला दी और फिर वह मारा गया।

सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बल के जवानों ने देर रात रामगढ़ सेक्टर के एसएम पूरा चौकी के पास संदिग्ध हरकत महसूस की। इसके बाद पाया गया कि घुसपैठिया भारत में प्रवेश करने कोशिश कर रहा है। इसके बाद उसे कई बार चेतावनी दी गई। उसने इन्हें हर तरह से नजरअंदाज किया तो फिर गोलीबारी शुरू हुई और इसमें वह मारा गया। गौरतलब है कि जनवरी में भी बीएसएफ ने गुरदासपुर सेक्टर में एक पाकिस्तनी घुसपैठिया मारा गया था। वह पूरी तरह हथियारों से लैस था।