8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खास खबर

तालाब में मछली पालन ठेका निरस्त करने की मांग को लेकर लोगों ने किया जल सत्याग्रह

उपखण्ड के खानपुरा के मॉडल तालाब में मत्स्य पालन का ठेका बंद कराने के लिए प्रशासन व सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए सोमवार को खानपुरा गांव के लोगों ने जल सत्याग्रह के रूप में अनूठा प्रदर्शन कर ढाई घण्टे तक तालाब के बीच पानी मे खड़ा रहकर जल सत्याग्रह किया।

Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Jun 10, 2024

नैनवां. उपखण्ड के खानपुरा के मॉडल तालाब में मत्स्य पालन का ठेका बंद कराने के लिए प्रशासन व सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए सोमवार को खानपुरा गांव के लोगों ने जल सत्याग्रह के रूप में अनूठा प्रदर्शन कर ढाई घण्टे तक तालाब के बीच पानी मे खड़ा रहकर जल सत्याग्रह किया।


इस अनूठे आयोजन को देखने के लिए तालाब की पाल पर ग्रामीणों का मेला लगा रहा। खानपुरा के लोग जुलूस के साथ सुबह आठ बजे तालाब पर पहुंचे। साढ़े आठ बजे 50 से अधिक ग्रामीणों ने तालाब के बीच पानी में खड़े होकर तालाब में मत्स्य पालन का ठेका बंद करने की मांग को लेकर नारे लगाते रहे। सत्याग्रह के तहत लोग 11 बजे तक पानी के बीच खड़े रहे। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ वर्षों से मत्स्य पालन विभाग द्वारा ठेकेदारों को मत्स्य पालन का ठेका दिया जा रहा है।

ठेकेदारों द्वारा केमिकल युक्त खल का उपयोग किया जाता है साथ ही नैनवां शहर के मैरिज गार्डन के भोजन की जूठन भी तालाब में डाली जाती है जिससे कि तालाब का पानी दूषित हो रहा है। राज्य सरकार द्वारा खानपुरा तालाब को 2016-17 में मॉडल तालाब घोषित किया जा चुका है। यहां शीतकाल में कई प्रवासी पक्षी आते थे। विगत कुछ वर्षों से तालाब का पानी प्रदूषित होने के कारण प्रवासी पक्षियों ने भी आना बंद कर दिया। तालाब की पाळ पर कई प्राचीन धार्मिक स्थल है जिनसे ग्राम वासियों की आस्था जुड़ी हुई है।

धार्मिक स्थानों के आसपास मत्स्य आखेट करने से ग्राम वासियों की भावनाएं आहत हो रही है। खानपुरा तालाब प्राचीन काल से ही रियासत कालीन धरोहर एवं पर्यटक स्थल रहा है। ग्राम पंचायत खानपुरा के ग्राम विकास अधिकारी व नैनवां पंचायत समिति के विकास अधिकारी भी मत्स्य पालन ठेका बंद करने के लिए जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को लिख चुके है।


इन्होंने ने किया जल सत्याग्रह 
राष्ट्रीय बजरंग दल विभाग उपाध्यक्ष सीताराम सैनी, मुकेश कुमार, विकास पाराशर, दुर्गा लाल टेलर, देवलाल सैनी, पूर्व सरपंच घासी लाल मीणा, भाजपा नेता ईश्वरलाल सैनी, कालू लाल सैनी, लटूर सैनी, धर्मराज गुर्जर, नंदकिशोर सैनी, रमेश बैरवा, कमल सैनी, रमेश प्रजापत, दयाराम सैनी, परशुराम मीणा, ओम प्रकाश सैनी, सीताराम, राकेश, धनराज सैनी, अंकित सैनी, दुर्गा शंकर, अशोक सैनी, छैल बिहारी, सत्यनारायण सैनी, किशोर माली, कजोड़मल, भंवरलाल, गणेश, फोरू लाल, रामदेव, छोटू लाल ने जल सत्याग्रह किया।


समर्थन किया
द नाहर फाउंडेशन अध्यक्ष व पीपुल्स फॉर एनिमल के जिला प्रभारी विठ्ठल कुमार सनाढ्य ने खानपुरा तालाब में मछली पालन बंद करने व ठेका निरस्त करने की मांग को लेकर किए जल सत्याग्रह का समर्थन किया।