
लेखा सेवा में अब 1336 का कैडर हुआ
जयपुर. राज्य सरकार ने राजस्थान लेखा सेवा के कैडर में दो पदों का इजाफा किया है। अब इस सेवा का कैडर 1334 के बजाय 1336 पदों का होगा। लेखा सेवा के कैडर रिव्यु की अधिसूचना बुधवार को वित्त विभाग ने जारी कर दी।
इसके अनुसार सेवा में 953 की बजाय 956 कैडर पोस्ट होंगी। जबकि एक्स—कैडर पदों में एक पद की कटौती कर इसे 380 पर सीमित किया गया है। रिव्यु में 22 नए पद हैं, जबकि इतने ही समाप्त भी किए गए हैं। दो पदों को अपग्रेड किया गया है। नए बने जयपुर हैरिटेज, जोधपुर दक्षिण और कोटा दक्षिण नगर निगमों में एक—एक नया पद सृजित किया गया है।
नइ अधिसूचना के अनुसार लेखा सेवा के हायर सुपर टाइम स्केल में 40 पद होंगे, जबकि सुपर टाइम स्केल में पहले के 130 के बजाय 129 पद होंगे। सलेक्शन स्केल में 146 के स्थान पर 149 और सीनियर स्केल में 253 पद रखे गए हैं। जूनियर स्केल 765 पदों का रहेगा।
Published on:
08 Jul 2020 08:49 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
