
राजस्थान में शुक्रवार को मौसम में बदलाव रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ के असर से आंधी-बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी। बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में दोपहर बाद मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं आंधी चलेगी। इस दौरान हवा की गति 40-50 किमी प्रति घंटा रहेगी। वहीं, हल्की बारिश दर्ज होने की संभावना है। 26 और 27 अप्रेल को जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों मे तापमान में गिरावट आएगी।
इन दिनों गर्मी में स्कूल के बच्चे बेहाल नजर आ रहे हैं। दोपहर में धूप तेज होने से छुट्टी के बाद बच्चे छातों का इस्तेमाल भी कर रहे हैं। अलवर में एक स्कूल के बाहर स्कूटर की सीट गर्म होने से अभिभावक सीट पर पानी डालते हुए।
गुरुवार को उदयपुर, कोटा संभाग और आसपास के क्षेत्रों में दोपहर बाद कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ आंधी चली। अधिकांश जगहों पर मौसम शुष्क रहा। प्रदेश में गुरुवार को दिन का तापमान 41 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। सर्वाधिक तापमान बाड़मेर में 49 जिगी सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा कोटा और गंगानगर में तापमान 41.4, जैसलमेर में 41 डिग्री दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर में दिन का पारा 39 डिगी तक पहुंच गया।
Published on:
26 Apr 2024 06:58 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
