18 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

…जब राजीव गांधी ने सोनिया को किया प्रपोज, प्यार से यह कहकर पुकारते थे

राजीव गांधी सोनिया की सुंदरता पर मुग्ध थे और अक्सर इस बात की तारीफ किया करते थे।

less than 1 minute read
Google source verification
soniya gandhi

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राजीव गांधी से जुड़ी वैसे तो कई कहानियां जुड़ी हैं, लेकिन यह बात कम ही लोगों को मालूम है कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने उनके सामने शादी का प्रस्ताव किस तरह रखा था। दरअसल, उन्होंने सोनिया को एक रेस्टोरेंट में देखा था। यह उस समय की बात है, जब राजीव कैंब्रिज युनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे थे। तब एक दिन वह ग्रीक रेस्टोरेंट गए थे। उस समय सोनिया वहां मौजूद थी और राजीव ने वहीं उनको पहली बार देखा था। बताया जाता है कि राजीव को वहीं पर ही सोनिया पर प्यार हो गया था।

रेस्‍टोरेंट ओनर चार्ल्‍स से की थी सिफारिश

इस दौरान राजीव सोनिया के साथ कुछ समय बिताना चाहते थे, जिसके लिए उन्होंने ग्रीक रेस्‍टोरेंट के मालिक चार्ल्‍स एंटनी से अनुरोध किया कि वह उन्हें इस इटेलियन लड़की के साथ बैठने दें। बताया जाता है कि रेस्टोरेंट मालिक ने इसके लिए उनके सामने अतिरिक्त शुल्क की डिमांड रखी थी। बताया तो यहां तक भी जाता है कि उस समय राजीव ने एक टिसू पेपर पर सोनिया के लिए एक सुंदर सी कविता लिखी थी और उस पेपर को शैंपेन की बोतल पर लपेट कर सोनिया के सामने पेश किया गया था। इसके बाद सोनिया से उनकी मुलाकातों को सिलसिला शुरू हो गया था।

प्यार में रखा यह नाम

दरअसल, राजीव गांधी सोनिया की सुंदरता पर मुग्ध थे और अक्सर इस बात की तारीफ किया करते थे। वह सोनिया को 'the most beautiful woman I know' कहते थे। यही नहीं एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने खुद कहा था कि सोनिया को पहली बात देखकर ही उन्हे लगा था कि वह उनके लिए ही बनी हैं।