
राजसमंद. राजसमंद में इन दिनों तेज सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम में आए इस अचानक बदलाव ने लोगों को गर्म कपड़े पहनने पर मजबूर कर दिया है। विशेषकर बुधवार को दोपहर तक कोहरा छाया रहा। इसके साथ ही शीतलहर ने भी सर्दी का असर तेज कर दिया। जिससे लोग सर्दी से ठिठुरते नजर आए। सर्दी से बचने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया। शहर के बीच से गुजर रहे हाइवे पर कोहरा आने से वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। जिससे यातायात प्रभावित हुआ। शीतलहर के चलने से तापमान में गिरावट आई है। मंगलवार शाम सर्दी तेज हो गई। हाइवे पर आए कोहरे के कारण वाहन रैंगते हुए चले। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में जिले में और अधिक शीतलहर और कोहरे का असर देखने को मिल सकता है। इसलिए प्रशासन ने सभी वाहन चालकों से सतर्क रहने की अपील की है और ट्रैफिक नियमों का पालन करने की सलाह दी है। खासकर, जो लोग लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, उन्हें सुबह और शाम के समय कोहरे की स्थिति को लेकर सावधान रहने को कहा गया है।
Published on:
25 Dec 2024 12:26 pm
बड़ी खबरें
View Allखास खबर
ट्रेंडिंग
