scriptराज्यसभा सीट होगी रिक्त, उपचुनाव में भाजपा-कांग्रेस फिर होंगे आमने-सामने | Patrika News
खास खबर

राज्यसभा सीट होगी रिक्त, उपचुनाव में भाजपा-कांग्रेस फिर होंगे आमने-सामने

कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री और राजस्थान से राज्यसभा सांसद केसी वेणुगोपाल केरल की अलाप्पूझा लोकसभा सीट से सांसद चुने गए हैं। लोकसभा सांसद चुने जाने के बाद अब उनकी राज्यसभा सीट रिक्त होगी। इस सीट पर जून 2026 तक का कार्यकाल बाकी है। छह माह के भीतर इस सीट पर होने वाले उपचुनाव में भाजपा और कांग्रेस एक बार फिर आमने-सामने होंगे।

जयपुरJun 09, 2024 / 06:59 pm

GAURAV JAIN

– कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल राजस्थान से हैं राज्यसभा सांसद

– जून 2026 तक है कार्यकाल

जयपुर. कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री और राजस्थान से राज्यसभा सांसद केसी वेणुगोपाल केरल की अलाप्पूझा लोकसभा सीट से सांसद चुने गए हैं। लोकसभा सांसद चुने जाने के बाद अब उनकी राज्यसभा सीट रिक्त होगी। इस सीट पर जून 2026 तक का कार्यकाल बाकी है। छह माह के भीतर इस सीट पर होने वाले उपचुनाव में भाजपा और कांग्रेस एक बार फिर आमने-सामने होंगे। हालांकि संख्या बल के लिहाज से देखा जाए तो सत्तारूढ़ भाजपा का पलड़ा भारी रह सकता है। प्रदेश में भाजपा के 115 विधायक हैं जबकि कांग्रेस और गठबंधन विधायकों की मौजूदा संख्या 74 है। इनमें कांग्रेस के 69, रालोपा एक, भारत आदिवासी पार्टी के 4 विधायक हैं। संख्या बल के लिहाज से यह सीट भाजपा के खाते में जा सकती है।
प्रदेश की 10 में से 6 राज्यसभा सीटों पर कांग्रेस का कब्जा

प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों में से 6 पर कांग्रेस और 4 सीटों पर भाजपा का कब्जा है। सोनिया गांधी, केसी वेणुगोपाल, नीरज डांगी, प्रमोद तिवारी, रणदीप सिंह सुरजेवाला और मुकुल वासनिक यहां से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद हैं। इनमें नीरज डांगी को छोड़कर बाकी सभी नेता दूसरे प्रदेशों से हैं।
कांग्रेस गठबंधन की 5 विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव

इधर कांग्रेस विधायक मुरारी लाल मीणा, बृजेंद्र ओला, हरीश मीणा के अलावा गठबंधन के सहयोगी हनुमान बेनीवाल और राजकुमार रौत के भी लोकसभा सांसद चुने जाने के बाद इनकी विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव होने हैं। ऐसे में कांग्रेस गठबंधन को अपनी सीटों पर कब्जा बरकरार रखने की भी चुनौती होगी।

Hindi News/ Special / राज्यसभा सीट होगी रिक्त, उपचुनाव में भाजपा-कांग्रेस फिर होंगे आमने-सामने

ट्रेंडिंग वीडियो