'लाइटनिंग' उसके साथ खेलने लग गई। बाघिन 'लाइटनिंग' जोन नम्बर तीन में चहलकदमी करने निकली तो बंदर सामने आ गया। 'लाइटनिंग' को देख बंदर उसके आगे पीछे उछलते हुए चेहरे पर झपट्टा मारने लगा। फिर एक पेड़ पर चढ़ गया। 'लाइटनिंग' ने झपट्टा मारकर बंदर को पकड़ लिया, लेकिन बंदर फिर हाथ छुड़ाकर जमीन पर उतर गया। वह बार-बार उछलकूद कर बाघिन को पकड़ता नजर आया।