11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

48.77 करोड़ के लक्ष्य से 60 हजार ज्यादा हुई राजस्व की वसूली

गत वर्ष की तुलना में पांच करोड़ ज्यादा वसूले

less than 1 minute read
Google source verification
RTO department raids in Reliance project

RTO department raids in Reliance project

शहडोल. वित्त वर्ष 2018-19 के निर्धारित लक्ष्य के विरूद्ध जिले के क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय द्वारा दो दिन पूर्व ही 60 हजार रुपए ज्यादा राजस्व वसूली कर प्राप्त की गई। तदाशय की जानकारी देते हुए आरटीओ आशुतोष सिंह भदौरिया ने बताया है कि वर्ष 2018-19 में 48.77 करोड़ रुपए का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। उन्होने यह भी बताया है पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में इस वर्ष पांच करोड़ ज्यादा का लक्ष्य दिया गया था।

मनोज टीवीएस को मिला प्रथम एक्सीलेन्ट अवार्ड
शहडोल। टीवीएस मोटर कंपनी लिमिटेड द्वारा सेल्स एवं सर्विस के क्षेत्र में मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के जोन स्तर पर उत्कृष्ठ कार्य करने वाले अपने सर्वश्रेष्ठ प्रथम तीन डीलरों को उत्कृष्ठता पुरस्कार से नवाजा गया है। यह पुरस्कार भोपाल के जहानुमा पैलेस में आयोजित टीवीएस मोटर कंपनी के मेन डीलरो के कान्फ्रे न्स में कंपनी के अधिकारियो द्वारा प्रदान किया गया। जिसमें शहडोल के सम्भागीय मेन डीलर मनोज टीवीएस के संचालक मनोज गुप्ता को भी उक्त कान्फ्रे न्स में सेल्स एवं सर्विस में प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान कंपनी के वाईस प्रेसीडेन्ट (सेल्स) यूबी पाण्डेय ने प्रदान किया।