
जयपुर। लोग सेहतमंद रहे और किसी तरह से बीमारियों के शिकार नहीं हो। इसे लेकर केंद्र सरकार की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे है। पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देने के आह्वान से प्रेरित होकर राजस्थान की तीन महिला मित्रों ने शिवा ऑर्गेनिक की शुरुआत की। इसका उद्देश्य जैविक और प्राकृतिक सुपरफूड्स का उत्पादन करना है। फाउंडर मंशा अग्रवालने कहा कि उन्होंने अपने जीवन के आरंभिक दिनों में लोगों की स्वास्थ्य समस्याओं को देखा और तभी से सुपरफूड्स बनाने का संकल्प किया।
हम स्थानीय मधुमक्खी पालकों के साथ मिलकर काम करते है। मधुमक्खियां विभिन्न स्थानों से शहद इकट्ठा करती हैं, जैसे केदारनाथ वैली, बिहार, हरिद्वार, राजस्थान, कश्मीर, उत्तर प्रदेश और झारखंड। इन सभी स्थानों के औषधीय पौधों से शहद का उत्पादन होता है। जो स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है।
इन उत्पादों में रॉयल जेली है। जो नई रक्त कोशिकाओं का उत्पादन करती है और ए-2 देसी गाय का घी शामिल है। जो डायबिटिक लोगों के लिए फायदेमंद है। इसके अलावा, पारंपरिक खपली आटा, विभिन्न मसाले और औषधीय जड़ी-बूटियाँ भी प्रदान की जाती हैं।
इसका उद्देश्य न केवल स्वास्थ्य को बेहतर बनाना है, बल्कि मधुमक्खियों की सेहत का भी ध्यान रखना है। यह संपूर्ण स्वास्थ्य के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए, कोल्ड प्रेस्ड ऑयल्स, मिलेट्स और प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले तत्वों के पाउडर भी उपलब्ध कराता है।
Updated on:
17 Oct 2024, 6:56 PM IST
Published on:
17 Oct 2024, 6:56 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.