गोवंश की सेवा के लिए पशु अस्पताल स्टाफकर्मियों का सम्मान
मुकुंदगढ़. कस्बे के कुंभनाथ दरबार में राजकीय पशु चिकित्सालय के वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. मनोज कुमार चोटिया समेत अस्पताल स्टाफकर्मियों का सम्मान किया गया।मां कामांक्षा शैलेन्द्रनाथ कामधेनु सेवा संस्थान ट्रस्ट की ओर से बाबा शैलेन्द्रनाथ व ट्रस्ट के सदस्यों ने चिकित्सक डॉ चोटिया समेत स्टाफकर्मियों का कस्बे में गत छह सालों में गोशालाओं व अन्य बेसहारा गोवंश के लिए की सेवाओं के लिए साफा व दुपट्टा ओंढाकर और माल्यार्पण कर तथा मां कामाक्षा का चित्र भेंट कर सम्मान किया।इस मौके पर संदीप जोशी, रामचरण,गोपी सैनी, राकेश टेलर, रामकरण चाहर,ऋषि पंवार, रमेश पंवार, इन्दु कल्याण,संतोष देवी, रविन पंवार आदि मौजूद रहे।