
शहडोल. मध्यप्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक डेवलपमेंट कार्पोरेशन द्वारा संचालित समग्र पोर्टल और इसके अंतर्गत सभी सेवाओं को जल्द ही नए सर्वर इन्फ्रास्ट्रक्चर पर माइग्रेट किया जाएगा। इस दौरान पोर्टल 4 फरवरी रात से 10 फरवरी रात तक छह दिन के लिए पूरी तरह से बंद रहेगा। इस बंदी के कारण समग्र से संबंधित कई महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित होंगे। नगरपालिका, जनपद, ग्राम पंचायतों और लोक सेवा केन्द्रों पर इस दौरान आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, बीपीएल आवेदन, सामाजिक पेंशन, राशन पात्रता पर्ची और अन्य समग्र संबंधित सेवाओं में कठिनाई हो सकती है। समग्र पोर्टल के बंद रहने से केवायसी, नई समग्र जनरेशन, सदस्य अपडेट, भूमि केवायसी, राशन पात्रता पर्ची, शासकीय कर्मचारियों का समग्र अपडेट सहित अन्य कार्य प्रभावित होंगे। हालांकि, नए सर्वर पर पोर्टल माइग्रेट होने के बाद सिस्टम की कार्यक्षमता और दक्षता में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है, जिससे ग्राहकों को बेहतर सेवाएं मिल सकेंगी। इस दौरान कई महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित होंगे, जिससे लोगों को समस्या का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि नए सर्वर एसडीसी 2.0 पर माइग्रेट होने के बाद समग्र एप्लीकेशन की दक्षता और कार्यक्षमता में सुधार हो जाएगा और ग्राहकों को बेहतर सेवाएं प्रदान होने लगेगी।
इन स्थानों में बंद रहेंगे समग्र पोर्टल के कार्य
बुधवार से सोमवार तक समग्र पोर्टल बंद होने का असर नगरपालिका, जनपद, ग्राम पंचायत सहित लोक सेवा केन्द्रों पर पड़ेगा। इस दौरान लोगों को समग्र से जुड़े कार्य के लिए छह दिनों तक इंतजार करना पड़ेगा। लोक सेवा में आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, बीपीएल के नए आवेदन सहित समग्र से जुड़े अन्य कार्य प्रभावित होंगे। इसी प्रकार नगरपालिका व ग्राम पंचायत में भी लोगों को परेशान होना पड़ेगा।
नपा व पंचायतोंं में यह कार्य होंगे प्रभावित
1. समग्र से संबंधित किसी भी प्रकार की केवायसी नहीं होगी।
2. नई समग्र आइडी जनरेट नहीं होगी।
3. समग्र में नए सदस्यों का नाम नहीं जुड़ सकेगा।
4. समग्र आइडी में किसी भी सदस्य की जानकारी अपडेट नहीं होगी।
5. अंत्योष्टि सहायता राशि दिए जाने पर समस्या होगी।
6. सामजिक पेंशन के लिए नए आवेदन नहीं हो पाएंगे।
7. भूमि संबंधी केवायसी नहीं हो सकेगा।
8. समग्र में आधार अपडेशन नहीं हो सकेगा।
9. राशन के लिए पात्रता पर्ची नहीं मिलेगा।
10. शासकीय कर्मचारियों को भी समग्र अपडेशन में समस्या होगी।
Published on:
05 Feb 2025 12:00 pm
बड़ी खबरें
View Allखास खबर
ट्रेंडिंग
