जबलपुर। ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि पर शुक्रवार को शनिदेव का प्रकटोत्सव मनाया गया। शहर के शनि मंदिरों में सुबह से भक्तों की लंबी-लंबी कतार देखने मिली। हवन-पूजन के बाद कई जगहों पर भंडारे का आयोजन भी हुआ। तिलवारा घाट स्थित अति प्राचानी शनि मंदिर में भक्तों ने 56भोग लगाया। यहां नर्मदा स्नान के लिए भी शहरवासी बड़ी संख्या में पहुंचे थे।