मुंबई: एक्ट्रेस श्रुति हासन का जन्म 28 जनवरी को 1986 को चेन्नई में हुआ था। श्रुति गुरुवार को 30 साल की हो गईं। जाने-माने अभिनेता कमल हासन और अभिनेत्री सारिका की बेटी श्रुति हासन एक प्रतिभाशाली अभिनेत्री हैं। श्रुति को उनके फैंस ने ट्विटर के जरिए जन्मदिन की बधाई दी। आइए, एक नजर डालते हैं श्रुति हासन के बचपन, एजुकेशन, लवलाइफ और कॅरियर पर...