
छह नाबालिग लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बलात्कार का आरोप
रांची. झारखंड के खूंटी जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत हातुदामी गांव में छह नाबालिग लड़कियों के साथ छेडख़ानी की घटना सामने आई। खूंटी के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और एक नाबालिग को भी पकड़ा है। इस घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और स्कूटी को भी बरामद कर लिया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। वहीं घटना की पीडि़त सभी छह नाबालिग लड़कियों को बरामद कर बाल कल्याण समिति, सीडब्ल्यूसी खूंटी के समक्ष प्रस्तुत किया और मेडिकल बोर्ड गठन की चिकित्सीय जांच के लिए कार्रवाई की जा रही है। इस संदर्भ में खूंटी महिला थाना में भादवि और पोक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान राजेश सांगा, प्रवीण नाग, अविनाश सैंमुर्गा और सागर आईन्द के रूप में की गई है।
गौरतलब है कि छह युवतियां बुधवार को टुसू मेला देखकर वापस लौट रही थी, रास्ते में कुछ युवकों ने उन्हें रोक कर एक घर में ले गए, वहीं मौके से भाग कर दो युवतियों ने परिजनों को घटना की सूचना दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और मेला स्थल का भी जायजा लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पीडि़त दो लड़कियो ने रात दस बजे घर पहुंचकर घरवालों को दुष्कर्म की जानकारी दी।
झारखंड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें...
Published on:
16 Jan 2020 05:54 pm
बड़ी खबरें
View Allरांची
झारखंड
ट्रेंडिंग
