30 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छठ पूजा से पहले शहर में शुरु होगी गंगाजल की सप्लाई, 20 दिनों से बंद है आपूर्ति

उत्तर प्रदेश के सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा ऊपरी गंग नहर की वार्षिक सफाई 27 सितंबर से शुरू की गई थी, जो 19 अक्टूबर तक चली।

2 min read
Google source verification
gangajal supply

नोएडा। शहर के लोगों को करीब 20 दिनों बाद गंगाजल मिलना शुरु हो जाएगा। दरअसल, गंगनहर की सफाई के लिए सिंचाई एंव जल संसाधन विभाग द्वारा बंद की गई गंगाजल की सप्लाई को रविवार शाम से शहर में शुरु कर दिया जाएगा। इसके लिए शुक्रवार देर शाम गंगनहर में पानी छोड़ दिया गया है। जो कि छठ पूजा से पहले ही शहर में लोगों तक पहुंच जाएगा।

नोएडा प्राधिकरण के वरिष्ठ परियोजना अभियंता समाकान्त श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार की शाम से शहर में गंगाजल की आपूर्ति शुरु कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रताप विहार से गंगाजल की आपूर्ति मिलते ही शहर के विभिन्न सेक्टरों में सप्लाई के पानी में गंगाजल मिश्रित पानी की सप्लाई शुरु कर दी जाएगी।

27 सितंबर से शुरु हुआ था सफाई कार्य
उत्तर प्रदेश के सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा ऊपरी गंग नहर की वार्षिक सफाई 27 सितंबर से शुरू की गई थी। जिसके चलते प्रदेश के विभिन्न जिलों में गंगाजल आपूर्ति पूरी तरह बंद कर दी गई थी। गंगनहर का सफाई कार्य 27 सितंबर से 19 अक्टूबर तक चला। जिसके बाद अब हरिद्वार से गंगनहर में पानी छोड़ दिया गया है और रविवार शाम तक नोएडा में गंगाजल की आपूर्ति शुरु कर दी जाएगी।

गंगाजल आपूर्ति रुकने से हुई परेशानी
शहर में गंगाजल बंद होने के बाद से सामान्य पानी की ही सप्लाई की जा रही है। जिसके चलते दिन में सिर्फ 4 से 5 घंटे ही पानी की सप्लाई की जा रही है। हालांकि प्राधिकरण के अधिकारियों की मानें तो शहरवासियों को पानी की दिक्कत न हो इसके लिए भूजल प्रक्रिया से प्राप्त पानी की सप्लाई की जा रही है।

सप्लाई के पानी में 75 फीसदी मिश्रित होता है गंगाजल
प्राधिकरण के वरिष्ठ परियोजना अभियंता समाकांत श्रीवास्तव के मुताबिक इस समय शहर में रोजाना करीब 240 मीटर लीटर प्रति दिन (एमएलडी) पानी की सप्लाई होती है। इस 240 मीटर लीटर में से करीब 180 एमलडी गंगाजल होता है और 60 फीसदी सामान्य पानी होता है।