30 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली-NCR के सबसे बड़े छठ महोत्सव की तैयारी शुरू, प्रसिद्ध भोजपुरी गायक होंगे शामिल

एनजीटी के आदेश के चलते स्टेडियम में ही बनाएंगे छठ घाट, ये भोजपुरी गायक बांधेंगे समा, वहीं लाखों लोग भी शामिल होंगे

2 min read
Google source verification

नोएडा

image

Rajkumar Pal

Oct 21, 2017

chhath mahotsav

नोएडा। रविवार को नोएडा स्टेडियम में दिल्ली-एनसीआर के सबसे बड़े छठ महोत्सव का आयोजन होना है। जिसकी तैयारियां पूरे जोर-शोर से चल रही हैं। जिसकी सुरक्षा के मद्देनजर जिला प्रशासन व नोएडा प्राधिकरण ने भी तैयारी शुरु कर दी हैं। बता दें कि नोएडा स्टेडियम में प्रवासी महासंघ द्वारा छठ महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है और इसके लिए स्टेडियम में कुर्सियां आदि लगनी शुरु हो गई है। वहीं एनजीटी के आदेश के चलते यमुना में छठ के दौरान गंदगी न हो, इसके लिए रविवार को यहां छठ घाट बनाना शुरु कर दिया जाएगा।

प्रसिद्ध भोजपुरी गायक बांधेंगे समा

प्रवासी महासंघ के सुरेश तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि छठ आयोजन नोएडा स्टेडियम में 22 अक्टूबर से शुरू होगा और इस बार महोत्सव में मशहूर लोकगीत गायिका मालिनी अवस्थी, भोजपुरी सिनेस्टार व गायक पवन सिंह, कत्थक नृत्यांगना अनु सिन्हा के अलावा सारेगामापा के टॉप गायक शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि इतिहास रहा है कि जो भी कलाकार इस छठ महोत्सव के मंच पर परफॉर्म करता है वह बहुत ही प्रसिद्ध हो जाता है और इसलिए भी यहां कलाकार लोगों के बीच शामिल होने आते हैं।

ये होंगे मुख्य अतिथि

सुरेश तिवारी ने बताया कि इस बार छठ महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में मेघालय के राज्यपाल गंगा प्रसाद, केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा, नोएडा विधायक पंकज सिंह आदि शामिल होंगे।

स्टेडियम में ही बनेगा छठ घाट

एनजीटी द्वारा युमना नदी को स्वच्छ रखने के लिए बनाए गए नियमों के चलते प्रवासी महासंघ ने नोएडा स्टेडियम में ही छठ घाट बनाने का निर्णय लिया है। जिसके चलते रविवार को छठ महोत्सव के बाद यहां 150 फीट लंबा और 50 फीट चौड़ा छठ घाट बनाया जाएगा।

लाखों लोग होंगे शामिल

प्रवासी महासंघ के सुरेश तिवारी ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी लाखों लोगों के शामिल होने की संभावना है और यहां सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन से भी संपर्क किया गया है। साथ ही हमारे वॉलंटियर भी यहां सुरक्षा के लिए तैनात रहेंगे।