बांसवाड़ा. जिले के दानपुर थाना क्षेत्र के जुआफाल झरने में बीती शाम एक किशोर के डूबने के बाद काफी तलाश की गई। रात होने से बुधवार को तलाशी अभियान रोकना पड़ा था। गुरुवार सुबह 6 बजे से एसडीआरएफ आपदा विभाग और स्थानीय गोताखोरों ने सर्च अभियान शुरू किया जो अबतक जारी है।
गौरतलब है कि बीती शाम को किशोर दोस्तों के साथ जुआफाल घुमने आया था। जहां दो युवकों ने चट्टान से 5 फीट गहरे झरने में छलांग लगा दी। जिनमें से एक युवक तैर कर बाहर आ गया लेकिन दूसरा किशोर बाहर नहीं आ पाया। दानपुर थानाधिकारी जीवत राम ने बताया कि रात को भी किशोर को ढूंढऩे के प्रयास किए थे, लेकिन अंधेरा होने से सर्च अभियान रोकना पड़ा था। आज सुबह से किशोर की तलाश जारी है।